Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

सोफे में छिपा बैठा था कोबरा, वन विभाग और RCRS की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

कोरबा के 200 प्लांट की वर्कशॉप में निकला कोबरा, वन विभाग और RCRS ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

बालको में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती।

भाजपा एससी मोर्चा नेताओं ने राजौरी में प्रदर्शन कर रहे एनएचएम कर्मचारियों को दिया समर्थन।

डराना में सड़क हादसे में 14 लोग घायल, दो मासूम भी शामिल। - सभी घायलों को एसडीएच मेंढर पहुंचाया, सीएमओ खुद कर रहे उपचार

: आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार..मृतक के जेब में मिला था सुसाइडल नोट, आरोपी के मृतक की पत्नी के साथ अनैतिक संबंधों की थी चर्चा….

रायगढ़। थाना छाल अंतर्गत ग्राम बांधापाली में अधेड़ व्यक्ति (42 साल) के फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में छाल पुलिस द्वारा गांव के *थानेश्वर प्रसाद पटेल उर्फ कत्थू (उम्र 59 वर्ष)* को मृतक को आत्महत्या के लिए उकसाने के अपराध में गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । जानकारी के मुताबिक 12 फरवरी को ग्राम बांधापाली में रहने वाला व्यक्ति (उम्र 42 साल) अपने घर के म्यार में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था । मामले में मर्ग कायम कर थाना प्रभारी छाल उप निरीक्षक बी.एस. डहरिया द्वारा मृतक के वारिसानों का कथन लेखबद्ध कर जांच किया गया । पंचानामा समय मृतक के पहले शर्ट की जेब से एक सुसाइडल नोट प्राप्त हुआ । मर्ग जांच में गवाह बताएं कि आरोपी थानेश्वर का मृतक के पत्नी के साथ मैत्री संबंध थे और थानेश्वर प्रसाद उनके घर आना जाना था जिससे पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता था । कुछ दिन पहले भी मृतक ने थानेश्वर प्रसाद को उनके घर आना जाने के लिए मना किया था किंतु थानेश्वर इस बात को नहीं माना । 12 फरवरी को पति-पत्नी के बीच घरेलू झगड़ा विवाद हुआ था जिसके बाद मृतक की पत्नी कहीं चली गई थी । जिसके पीछे-पीछे मृतक भी निकला और वापस घर आकर अपने घर में म्यार में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया । मामले में छाल पुलिस द्वारा आरोपी को *धारा 306 आईपीसी* के तहत मर्ग कायम कर जांच में लिया गया आरोपी थानेश्वर पटेल द्वारा मृतक को आत्महत्या जैसा कदम उठाने के लिए मजबूर करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन