Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें - मंत्री लखनलाल देवांगन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

कोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर SECL ने दी ₹50 करोड़ की स्वीकृति।

कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

कोरबा : सजग कोरबा” अभियान के तहत बैंक व वित्तीय संस्थानों में छत्तीसगढ़ी भाषा में पैंपलेट के माध्यम से नागरिकों को किया गया जागर

“सजग कोरबा” अभियान के तहत बैंक व वित्तीय संस्थानों में छत्तीसगढ़ी भाषा में पैंपलेट के माध्यम से नागरिकों को किया गया जागरूक।

साथ ही साथ ऑडियो संदेश के माध्यम से भी जागरूक किया गया।

कोरबा (न्यूज उड़ान )जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना उरगा पुलिस द्वारा “सजग कोरबा” अभियान के अंतर्गत जागरूकता संबंधी विशेष पहल की गई।

इसी क्रम में “सजग कोरबा” अभियान के अंतर्गत कोरबा पुलिस द्वारा नगरवासियों को अपराधों से बचाव हेतु जागरूक किया जा रहा है।

विशेष रूप से आगामी दिनों में वित्तीय प्रतिष्ठानों, बैंकों एवं व्यावसायिक संस्थानों में लूट, ठगी एवं चोरी जैसी घटनाओं की संभावनाओं को देखते हुए पुलिस द्वारा सतर्कता बरतने की अपील की जा रही है।

कोरबा पुलिस द्वारा इस संबंध में छत्तीसगढ़ी भाषा में जागरूकता संदेश युक्त पंपलेट तैयार कर बैंकों एवं विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में चस्पा किए जा रहे हैं।

इन पंपलेट्स के माध्यम से आम नागरिकों को सुरक्षित तरीके से लेन-देन करने, संदिग्ध व्यक्तियों से सतर्क रहने तथा किसी भी असामान्य गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

पैंपलेट में दिए गए छत्तीसगढ़ी संदेश (बिंदुवार):

• बैंक से पैसा निकालते समय अकेले न जाएं, 3–4 विश्वसनीय व्यक्तियों के साथ जाएं।

• किसी भी अनजान व्यक्ति के झांसे में न आएं।

• पैसा निकालने के बाद रास्ते में कहीं भी न रुकें।

• पैसे को वाहन की डिक्की अथवा डैशबोर्ड में न छोड़ें।

• पैसे को लापरवाही से वाहन में न रखें।

• बैंक या आसपास किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।

• पैसे लेकर सुनसान रास्तों में जाने से बचें।

कोरबा पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे स्वयं सजग रहें तथा अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस सहायता नंबर पर दें, जिससे समय रहते अपराधों को रोका जा सके।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन