Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें - मंत्री लखनलाल देवांगन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

कोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर SECL ने दी ₹50 करोड़ की स्वीकृति।

कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

कोरबा : दो साल के कार्यकाल में हर क्षेत्र में प्रदेश की हालत खराब: डॉ चरण दास महंत। छत्तीसगढ़ में अडानी के लिए स्थान बनाया जा र

कोरबा (न्यूज उड़ान) नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत ने आज यहां कहा कि भाजपा सरकार के दो साल के कार्यकाल में प्रदेश की हालत हर क्षेत्र में खराब हो गई है।

धान खरीदी से लेकर कानून व्यवस्था तक में सरकार का नियंत्रण नहीं दिख रहा है।

धान खरीदी के दौरान किसान अभी भी धान नहीं बेच सके हैं। वहीं प्रदेश के कई हिस्सों में आपराधिक घटनाएं बढ़ी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार छत्तीसगढ़ में अडानी के लिए स्थान बनाने जा रही है।

श्री महंत तिलक भवन प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में हीरा सोना जैसी खनिज संपदा है उसे अभी क्यों निकाला जा रहा है।

बस्तर को दोहन करने की तैयारी चल रही है, उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था में सरकार का नियंत्रण नहीं है।

वहीं धान खरीदी में सरकार की नीतियों से किसान परेशान हो गए हैं।

सैकड़ों किसान अभी भी अपना धान नहीं बेच सके हैं।

बस्तर से सरगुजा तक विस्थापन का दौर चल रहा है।

धान खरीदी से लेकर सरकारी विभागों में भर्ती में जिस तरह से गड़बड़ियां हुई है उससे यह साबित होता है कि सरकार कार्य नहीं कर पा रही है।

उन्होंने कहा कि बेशक मुख्यमंत्री व्यक्तिरुप से अच्छे हैं लेकिन उन्हें कौन चला रहा है उसको तलाश करना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है एक तरफ वह हिन्दुत्व की बात करती है तो दूसरी तरफ शंकराचार्य का अपमान करती है।

श्री महंत ने कहा कि हर क्षेत्र में गड़बड़ियां हो रही है।

मुख्यमंत्री के क्षेत्र में ही धान खरीदी में गड़बड़ियां हो रही है। पूरे प्रदेश में कहीं सत्यापन के नाम पर पैसा मांगा जा रहा तो कहीं बैंक से पैसा निकालने के नाम पर पैसे की मांग की जा रही है।

मनरेगा के संबंध में श्री महंत का कहना था कि कांग्रेस मनरेगा के मुद्दे पर संघर्ष कर रही है।

मनरेगा में जो प्रावधान थे वो बेहतर थे।

कोरबा में भाजपा कार्यालय के निर्माण को लेकर उन्होंने कहा कि 2 साल में भाजपा ने पर्याप्त उगाही की है जिससे बड़ा भवन बनाया जा रहा है।

एसआईआर कार्यक्रम में विशेष संप्रदाय के नाम काटे जाने की जानकारी देते हुए महंत ने कहा कि हर बूथ में 200 नाम काटने के ऊपर से निर्देश दिए गए हैं और भाजपा कार्यकर्ता नाम कटवा रहे हैं।

प्रदेश में विपक्ष की भूमिका संबंधी सवाल पर श्री महंत का कहना था कि विपक्ष पूरी तरह संगठित है।

सरकार के सत्ता में आने के बाद एक साल शांत रहे उसके कार्यकाल को देखने के लिए और अब विपक्ष संगठित होकर सरकार के विरोध में है।

सभी को अलग अलग जिम्मेदारी दी गई है।

प्रदेश में 4-5 कांग्रेसी नेताओं को अलग अलग जिम्मेदारी दी गई है।

जो अपनी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी से कर रहे हैं।

भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल के राहुल गांधी से मिलने के सवाल पर श्री महंत ने कहा कि श्री अग्रवाल ने राहुल गांधी से सौजन्य मुलाकात की है वह एक सौम्य और अच्छे नेता हैं,पार्टी के अंदर वह अपनी बातों को और जनहित के मुद्दों को उठाते रहते हैं।

श्री अग्रवाल के कांग्रेस प्रवेश संबंधी सवाल को उन्होंने एक सिरे से खारिज कर दिया।

इस अवसर पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश राठौर, जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज चौहान, हरीश परसाई उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन