Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें - मंत्री लखनलाल देवांगन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

कोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर SECL ने दी ₹50 करोड़ की स्वीकृति।

कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

कोरबा : इस छोर से उस छोर तक, नवनिर्मित पीएम जनमन सड़क का कलेक्टर ने किया विस्तृत निरीक्षण। उतार-चढ़ाव, मोड़ एवं गुणवत्ता का बारीकी

कोरबा (न्यूज उड़ान)

प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत पीवीटीजी समुदाय की बसाहटों को मुख्य सड़कों से जोड़ने के लिए कोरबा जिले में पक्की सड़कों का निर्माण तेजी से किया जा रहा है।

इसी क्रम में कोरबा विकासखंड के ग्राम देवपहरी से सोनारी एवं जामभाठा तक निर्मित नई सड़क का कार्य पूर्ण हो चुका है।

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत द्वारा पीएम जनमन योजना में स्वीकृत कार्यों की लगातार समीक्षा की जा रही है, साथ ही पीवीटीजी समुदाय के हित में किए जा रहे विकास कार्यों का फील्ड में जाकर प्रत्यक्ष अवलोकन भी किया जा रहा है।

जानकारी प्राप्त होने पर कि देवपहरी मुख्य मार्ग से जामभाठा और सोनारी तक सड़क निर्माण पूरा हो गया है, कलेक्टर ने आज इस मार्ग का छोर से छोर तक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क की संपूर्ण संरचना, ग्रामीण परिवेश, भौगोलिक परिस्थितियों, मोड़ों की स्थिति, उतार-चढ़ाव तथा गुणवत्ता का गहन अध्ययन किया। लगभग 3 किलोमीटर 600 मीटर लंबी नवनिर्मित सड़क पर पैदल चलकर और वाहन से गुजरकर उन्होंने इसकी मजबूती और कार्य की गुणवत्ता का मूल्यांकन किया।

कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित ठेकेदार और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यपालन अभियंता को निर्देशित किया कि निर्माण की समयावधि एवं सभी तकनीकी शर्तों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण से पीवीटीजी बसाहटों तक निर्बाध और सुरक्षित आवागमन संभव हो सकेगा, जिससे इन गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।

कलेक्टर श्री दुदावत ने यह भी कहा कि सोनारी और जामभाठा जैसी बसाहटों तक पक्की सड़क बनने से स्थानीय लोगों को वर्षभर बेहतर संपर्क सुविधा मिलेगी।

स्वास्थ्य, शिक्षा, राशन वितरण, रोजगार और अन्य सरकारी सेवाएँ अब इन गांवों तक अधिक सुगमता से पहुँच सकेंगी।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने गढउपरोड़ा में मुख्य मार्ग से पीवीटीजी बसाहट ग्राम बाघमारा तक लगभग एक किलोमीटर की लंबाई में निर्मित पीएम जनमन सड़क का भी अवलोकन किया और कार्य की गुणवत्ता पर संतोष प्रकट करते हुए आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन