Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें - मंत्री लखनलाल देवांगन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

कोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर SECL ने दी ₹50 करोड़ की स्वीकृति।

कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

कोरबा : सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत डीजे संचालकों एवं होली सामग्री विक्रेताओं की अलग-अलग बैठक आयोजित।

बोर्ड परीक्षा एवं होली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए सख्त दिशा-निर्देश।

“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत बोर्ड परीक्षा एवं आगामी होली पर्व को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा प्रतीक चतुर्वेदी द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कोरबा के सभागार कक्ष में डीजे संचालकों एवं होली सामग्री विक्रेताओं की अलग-अलग बैठक आयोजित की गई।

बैठकों में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि बोर्ड परीक्षाओं के दौरान विद्यार्थियों के अध्ययन में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो तथा होली पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो, इसके लिए सभी संबंधित व्यक्तियों को शासन के नियमों का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य होगा।

डीजे संचालकों हेतु प्रमुख निर्देश—

▪️शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा का अनिवार्य रूप से पालन किया जाए।

▪️रात्रि 10:00 बजे के पश्चात डीजे/ध्वनि विस्तारक यंत्र पूर्णतः बंद रखा जाए (विशेष अनुमति के अभाव में)।

▪️ध्वनि स्तर निर्धारित डेसिबल मानक से अधिक न हो।

▪️परीक्षा केंद्रों, शैक्षणिक संस्थानों एवं अस्पतालों के आसपास विशेष सावधानी बरती जाए।

▪️होली पर्व के दौरान डीजे संचालन करते समय कानून-व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए।

होली सामग्री विक्रेताओं हेतु विशेष निर्देश—

▪️किसी भी प्रकार के मुखौटे (मास्क) का विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

▪️आपत्तिजनक, अश्लील अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली सामग्री का विक्रय न किया जाए।

▪️हानिकारक रासायनिक रंग अथवा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पदार्थों की बिक्री न करें।

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा होली सामग्री विक्रेताओं को विशेष चेतावनी दी गई कि यदि किसी भी दुकान में मुखौटा या अन्य प्रतिबंधित/आपत्तिजनक सामग्री बिक्री हेतु पाई जाती है, तो संबंधित दुकानदार के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

इसी प्रकार, डीजे संचालकों को भी स्पष्ट रूप से अवगत कराया गया कि निर्धारित सीमा से अधिक ध्वनि प्रसारण अथवा समय सीमा का उल्लंघन करने पर उपकरण जप्ती, लाइसेंस निरस्तीकरण एवं प्रकरण पंजीबद्ध किया जाना जैसी कठोर कार्यवाही की जाएगी।

बैठक में उपस्थित सभी संचालकों एवं व्यापारियों द्वारा नियमों का पालन करने एवं पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया गया।

कोरबा पुलिस की अपील

कोरबा पुलिस सभी नागरिकों, आयोजकों एवं व्यापारियों से अपील करती है कि वे बोर्ड परीक्षाओं के दौरान विद्यार्थियों के हितों को सर्वोपरि रखें तथा होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं।

“सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत जिले में सतत निगरानी रखी जाएगी एवं नियम उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन