Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें - मंत्री लखनलाल देवांगन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

कोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर SECL ने दी ₹50 करोड़ की स्वीकृति।

कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

कोरबा : कोरबा में RCRS टीम ने किया सराहनीय कार्य – गहरे गड्ढे में गिरे दो स्वानों का सफल रेस्क्यू।

कोरबा (न्यूज उड़ान )बीती रात कोरबा के बरपारा कोहड़िया इलाके में एक मानवीय और सराहनीय घटना सामने आई।

देर रात दो स्वान (कुत्ते) आपस में खेलते-खेलते अचानक एक गहरे गड्ढे में गिर गए।

दरअसल उस स्थान पर घर के पास निर्माण कार्य चल रहा था, जिसके कारण जमीन में गहरा गड्ढा खोदा गया था।

अंधेरा होने के कारण स्वान उसे देख नहीं पाए और खेलते-खेलते उसमें जा गिरे।

सुबह जब स्थानीय लोगों की नजर उस गड्ढे में पड़ी तो उन्होंने देखा कि दोनों स्वान अंदर फंसे हुए हैं और काफी घबराए हुए हैं।

स्थिति को समझते हुए लोगों ने तुरंत RCRS (Reptile Care and Rescuer Society) की टीम को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही RCRS की टीम के सदस्य अजय, तिलक, अतुल और सतेंद्र मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

गड्ढे में गिरने के कारण दोनों स्वान काफी घबराए हुए थे और डर के कारण थोड़ा आक्रामक व्यवहार भी कर रहे थे।

इसके बावजूद टीम ने पूरी सावधानी, सूझ-बूझ और धैर्य के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

काफी प्रयास के बाद टीम ने सफलतापूर्वक दोनों स्वानों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

रेस्क्यू के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और RCRS टीम की तत्परता, मेहनत और मानवता भरे इस कार्य की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

RCRS टीम ने शहरवासियों से अपील की है कि यदि कहीं भी कोई वन्य जीव, पक्षी या अन्य जीव मुसीबत में दिखाई दे तो तुरंत टीम से संपर्क करें, ताकि समय रहते उसका सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके।

Help Line Number:

अविनाश यादव

📞 9827917848

📞 9009996789

📞 7987957958

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन