Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु।

कोरबा ग्रामीण में असंगठित क्षेत्र प्रकोष्ठ की नई टीम ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से लिया आशीर्वाद।

स्वामी विवेकानंद जिला खनिज न्यास शिक्षा प्रोत्साहन योजना से चंद्रिका के डॉक्टर बनने के सपने को मिला संबल।

रायपुर : समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए रमेश यदु हुए सम्मानित।

रायपुर (न्यूज उड़ान ) समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सर्व यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु को ग्लोबल जर्नलिस्ट एवं मीडिया संघ, छत्तीसगढ़ द्वारा बिलासपुर स्थित बंसी वाला होटल में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया।

रमेश यदु लंबे समय से सामाजिक नेतृत्व करते आ रहे हैं।

अविभाजित मध्यप्रदेश के समय से यादव समाज का प्रतिनिधित्व करने के साथ-साथ वर्तमान में वे छत्तीसगढ़िया सर्व समाज महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।

वे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अधिकारों, स्वाभिमान और न्याय के लिए निरंतर सक्रिय रहते हैं।

प्रदेशभर में वे एक समर्पित समाजसेवी के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं और आमजन के सुख-दुःख में सदैव साथ खड़े रहते हैं।

सम्मान प्राप्त करने के बाद रमेश यदु ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं।

पत्रकार अपनी कलम की ताकत से समाज को सही दिशा देने और सच को सामने लाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।

उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का सम्मान करना पत्रकारों की सकारात्मक पहल है।

इस सम्मान के लिए उन्होंने आयोजन समिति और ग्लोबल जर्नलिस्ट एवं मीडिया संघ का आभार व्यक्त किया।

रमेश यदु के सम्मानित होने पर सर्व यादव समाज एवं छत्तीसगढ़िया सर्व समाज महासंघ के प्रदेश, संभाग और जिला पदाधिकारियों सहित अनेक सामाजिक प्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे समाज सेवा के क्षेत्र में उनके दीर्घकालीन योगदान का सम्मान बताया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन