Monday 28th of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें - मंत्री लखनलाल देवांगन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

कोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर SECL ने दी ₹50 करोड़ की स्वीकृति।

कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

कोरबा : मंत्री श्री लखन लाल देवांगन का ऑन द स्पॉट एक्शन... एचटीपीपी से रामनगर स्याहीमुड़ी मार्ग को खुलवाया।

मंत्री श्री लखन लाल देवांगन का ऑन द स्पॉट एक्शन... एचटीपीपी से रामनगर स्याहीमुड़ी मार्ग को खुलवाया।

एक पखवाड़े से बंद था मार्ग, आवागमन में हो रही परेशानी से मिली निजात ।

अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश, भविष्य में न लें ऐसा कोई निर्णय ।

कोरबा( न्यूज उड़ान ) कोरबा नगर विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन बुधवार को एचटीपीपी कॉलोनी से रामनगर स्याहीमुड़ी मार्ग को उत्पादन कंपनी द्वारा बंद किए जाने की आम लोगों की शिकायत पर मौके पर पहुंचकर उत्पादन कंपनी के अधिकारियों से जेसीबी से मार्ग को ऑन द स्पॉट खुलवाया।

मंत्री से लखन लाल देवांगन से बस्ती वासियों ने विगत दिनों मुलाकात कर एचटीपीपी कॉलोनी से रामनगर स्याहीमुड़ी बस्ती जाने वाले मार्ग को खुलवाने की मांग की थी, संज्ञान मिलने पर मंत्री श्री देवांगन बुधवार को मौक़े पर पहुंचे।

इस दौरान उत्पादन कंपनी क़े मुख्य अभियंता और अन्य अधिकारियों को मंत्री श्री देवांगन ने जनहित की मांग को सर्वोपरि रखते हुए बंद किए गए मार्ग को तत्काल खोलने के निर्देश दिए।

मंत्री के निर्देश पर कंपनी के अधिकारी हरकत में आए और मौके पर जेसीबी बुलवाकर अवरुद्ध मार्ग से मिट्टी और मलबा हटाकर रास्ता खाली कराया गया।

मंत्री श्री देवांगन ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि प्लांट से लगी बस्तियों में रहने वाले भाइयों बहनों को आवागमन में भविष्य में किसी तरह की परेशानी के सामने न करना पड़े, इसे ध्यान में रखकर निर्णय लें।

इस दौरान पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन, श्री फिरत साहू, श्री मुकुंद कंवर, मंडल अध्यक्ष श्री मनोज लहरे, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री नीरज शर्मा, श्री ईश्वर साहू, श्री नारायण ठाकुर, श्री तुलसी ठाकुर, श्री नारायण राजपूत, श्री भूपेंद्र साहू, श्री किशोर साहू, श्री अंजय अग्रवाल, श्री होम लाल भारिया, श्री राज जायसवाल सहित अधिक संख्या में वार्ड वासी उपस्थित रहे।

लोगों में हर्ष, मंत्री का जताया आभार ।

जनहित के मुद्दे पर मंत्री श्री देवांगन इस तरह मौके पर पहुंचकर अपने सामने जेसीबी से रास्ता खुलवाया, ऑन द स्पॉट एक्शन से लोगों में हर्ष व्याप्त है।

अधिक संख्या में पहुंचे बस्ती वासियों ने मंत्री श्री देवांगन के इस सकारात्मक पहल का स्वागत करते हुए आभार जताया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन