Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें - मंत्री लखनलाल देवांगन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

कोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर SECL ने दी ₹50 करोड़ की स्वीकृति।

कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

कोरबा : ऐतिहासिक 15563 हस्ताक्षर के साथ कोरबा नगर ने गोल्डन बुक में दर्ज कराया नया कीर्तिमान , सिर्फ 20 मिनट में तोड़ा पिछला कीर्

कोरबा (न्यूज उड़ान )कोरबा नगर ने ऐतिहासिक 15563 हस्ताक्षर के साथ गोल्डन बुक में अपना नाम दर्ज करा एक नया कीर्तिमान बनाया हैं।

इस अवसर पर कोरबा नगर निगम महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय के सतत प्रयासों, उनके नेतृत्व में नगर पालिक निगम कोरबा की पूरी टीम की अथक मेहनत और कोरबा के जागरूक नागरिकों के स्वस्फूर्त सहयोग का परिणाम है।

उन्होंने आगे कहा कि “नगर निगम कोरबा आयुक्त आशुतोष पांडेय का कुछ नया करने का लगातार प्रयास रहता है, जिनकी अगुआई में कोरबा को यह अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल हुई है। मैं इस सफलता पर अपने पूरे नगर निगम कोरबा की पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई एवं आभार व्यक्त करती हूं। उनकी अथक मेहनत रंग लाई और आज हमने केवल 20 मिनट में ही न केवल पुराना कीर्तिमान ध्वस्त हुआ, बल्कि गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में 15 हजार 563 हस्ताक्षरों का एक नया कीर्तिमान दर्ज किया गया है। कोरबा नगर निगम ने पहले तो स्वच्छता में टाॅप -10 में शामिल होते हुए देश भर में आठवें स्थान में जगह बनाई और अब स्वच्छता की शपथ धारण करते हुए हजारों नागरिकों की सहभागिता दर्ज कराते हुए गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड हासिल किया है।

इस अवसर पर निगमायुक्त आशुतोष पांडेय ने कहा कि सागर नामक एक युवक ने यह विचार उनसे पहली बार साझा करते हुए कोरबा को एक पहचान देने कुछ नया करने का आग्रह किया।

इस विषय पर पिछले रिकार्ड की जानकारी भी बताई, फिर इस सुझाव पर हमने सहमति बनाते हुए काम शुरु कर दिया।

महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अगुआई में नगर निगम की पूरी टीम और नगर निगम कोरबा के नागरिकों की सहभागिता के बूते आज हमने अपना मिशन न केवल पूरा किया, बल्कि कोरबा का नाम इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में भी अंकित कराया है। यह जीत पूरे कोरबा के नागरिकों की है।

गोल्डन रिकॉर्ड के सत्यापन के लिए कोरबा पहुचे मनीष जी के कहा कि इससे पहले उत्तराखंड के पिथौरागढ़ निगम ने 7500 हस्ताक्षर कर रिकॉर्ड बनाया था । कोरबा ने उस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है मात्र 20 मिनट में ये रिकॉर्ड बनाया गया।

नगर निगम कोरबा की पूरी टीम, पार्षदगण, सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र के औद्योगिक उपक्रमों, आम नागरिकों के साथ प्रेस/मीडिया, एनएसएस/एनसीसी, शिक्षा विभाग, विद्यालय/महाविद्यालय के छात्र, स्काउट/गाइड्स, स्वयंसेवियों, व्यापारी बंधुओं सहित प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रुप से सहयोग प्रदान करने वाली हर इकाई का उन्होंने आभार जताया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन