Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

सोफे में छिपा बैठा था कोबरा, वन विभाग और RCRS की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

कोरबा के 200 प्लांट की वर्कशॉप में निकला कोबरा, वन विभाग और RCRS ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

बालको में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती।

भाजपा एससी मोर्चा नेताओं ने राजौरी में प्रदर्शन कर रहे एनएचएम कर्मचारियों को दिया समर्थन।

डराना में सड़क हादसे में 14 लोग घायल, दो मासूम भी शामिल। - सभी घायलों को एसडीएच मेंढर पहुंचाया, सीएमओ खुद कर रहे उपचार

कोरबा : कपिलेश्वर नाथ मंदिर में गूंजा नंदलाला का जयकारा, नन्हे राधा-कृष्ण ने मोहा सबका मन।

कपिलेश्वर नाथ मंदिर में गूंजा नंदलाला का जयकारा, नन्हे राधा-कृष्ण ने मोहा सबका मन।

श्रीकृष्ण के आदर्शों से संस्कारित हो नई पीढ़ी, भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाना हमारा संकल्प - सुधा झा।

कोरबा( दैनिक न्यूज उड़ान) पंडित रविशंकर शुक्ल नगर स्थित कपिलेश्वर नाथ मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव भक्तिभाव और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कपिलेश्वर नाथ महिला मंडल सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में नन्हे-नन्हे बच्चों ने राधा-कृष्ण का मनमोहक रूप धारण कर सभी का दिल जीत लिया। पूरे मंदिर परिसर में भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से भक्तिमय वातावरण बना रहा।

नन्हे राधा-कृष्ण के दर्शन से अभिभूत हुए उद्योग मंत्री व महापौर।

कृष्ण जन्मोत्सव में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर संजूदेवी राजपूत विशेष रूप से शामिल हुए।

उन्होंने नन्हे राधा रानी एवं श्रीकृष्ण के स्वरूपों का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा आयोजन की सराहना की। इस दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में फैंसी ड्रेस, कृष्ण-राधा बनो, बच्चो का डांस प्रतियोगिता सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे।

बच्चों ने कृष्ण-राधा के मनमोहक रूप में अपनी प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों की खूब तालियां बटोरीं। आयोजन के दौरान पूजन, जन्मोत्सव, महाआरती, झूला एवं 56 भोग का कार्यक्रम भी श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।

रात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही मंदिर परिसर भक्तिमय जयघोष से गूंज उठा।

कार्यक्रम में कपिलेश्वर नाथ महिला मंडल सेवा समिति की अध्यक्ष सुधा झा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश नागरमल अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर, मिलाप बरेठ, अनिल वस्त्रकार सहित बड़ी संख्या में महिला मंडल की बहनें एवं श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

धार्मिक आस्था के साथ बच्चों को संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना हमारा संकल्प - सुधा झा।

कार्यक्रम में कपिलेश्वर नाथ महिला मंडल सेवा समिति की अध्यक्ष सुधा झा ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ बच्चों में भारतीय संस्कृति, श्रीकृष्ण के आदर्शों और सनातन परंपराओं के प्रति संस्कार एवं जागरूकता बढ़ाना है। पूरे आयोजन में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भगवान श्रीकृष्ण से सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन