Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें - मंत्री लखनलाल देवांगन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

कोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर SECL ने दी ₹50 करोड़ की स्वीकृति।

कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

कोरबा : “का हाल हे कका....... कोई तकलीफ़ तो नहीं?” : कलेक्टर ने किसानों से संवाद कर किया धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण।

“का हाल हे कका....... कोई तकलीफ़ तो नहीं?” : कलेक्टर ने किसानों से संवाद कर किया धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण।

किसानों से चर्चा कर खरीदी व्यवस्था की ली जानकारी।

कोरबा (न्यूज उड़ान )

“का हाल हे कका........ कोई तकलीफ़ तो नहीं? कौन सा धान है, कितना धान है? खरीदी केंद्र में भी 10 हजार रुपये तक निकालने की सुविधा है३ तत्काल आवश्यकता हो तो पैसे निकाल सकते हैं..... कोई समस्या हो तो बताइए।”

इन्हीं सरल और आत्मीय शब्दों के साथ कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत पाली विकासखंड स्थित धान उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया और किसानों से खरीदी व्यवस्था के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।

कलेक्टर ने केंद्र में धान बेचने आए किसानों के धान की नमी एवं गुणवत्ता की स्वयं जांच कर खरीदी की स्थिति का अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों से केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने ग्राम नान पुलाली के किसान श्री उमेंद सिंह सहित अन्य किसानों से संवाद किया।

किसानों ने बताया कि उन्होंने निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार टोकन कटाया था और आज बिना किसी परेशानी के अपना धान बेच पा रहे हैं। इस पर कलेक्टर ने संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपार्जन केंद्रों में केवल वास्तविक एवं पात्र किसानों से ही धान की खरीदी सुनिश्चित की जाए।

कलेक्टर श्री दुदावत ने स्पष्ट निर्देश दिए कि केंद्र में आने वाले धान की अनिवार्य रूप से पलटी कराकर ढेरी लगाई जाए तथा नमी की जांच के बाद ही खरीदी की जाए। उन्होंने कहा कि पुराने, अवमानक एवं अनुपयोगी धान की खरीदी पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।

कलेक्टर ने यह भी निर्देशित किया कि धान बेचने आने वाले किसानों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो, इसके लिए सभी अधिकारी सतर्क एवं संवेदनशील रहें।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश नाग, एसडीएम श्री रोहित सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन