Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें - मंत्री लखनलाल देवांगन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

कोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर SECL ने दी ₹50 करोड़ की स्वीकृति।

कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

कोरबा : भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी जिला शाखा - कोरबा (छ.ग.) के द्वारा रमजान के पाक माह के अवसर पर 13 मार्च 2026 को फल वितरण

भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी जिला शाखा - कोरबा (छ.ग.) के द्वारा रमजान के पाक माह के अवसर पर 13 मार्च 2026 को फल वितरण कार्यक्रम जिला चिकित्सालय कोरबा में रखा गया।

रमजान के पावन अवसर पर अस्पताल में फल वितरण का उद्देश्य जनता के बीच एकता, भाईचारा और मानवता का संदेश फैलाना है।

यह कार्यक्रम रमजान के पवित्र माह में भाईचारा मानवता का संदेश को धरातल में चरितार्थ करते हुए जरूरतमंदों की मदद करने और मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करने के लिए प्रति वर्ष आयोजित किया जाता है।

जिसमे मो. शफी संरक्षक इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी कोरबा के सौजन्य से 250 बीमार व्यक्तियों को विभिन्न प्रकार के फलों का वितरण किया गया।

जिसमे चेयरमेन रामसिंह अग्रवाल, वाईस चेयरमेन राजेन्द्र प्रसाद तिवारी, कोषाध्यक्ष राजेश बगड़िया, जिला प्रतिनिधि राज्य शाखा योगेश जैन, हाजी अखलाख खान, जुम्मन खान, यूथ/जूनियर रेड क्रॉस सचिव जफर अली, यूथ/जूनियर रेड क्रॉस संगठक राहुल मोदी, डी. के. तिवारी, रनजय सिंह कश्यप, रोहित कश्यप, राजू ठाकुर, राजू शर्मा, नीरज मिश्रा, रूपेश साहू, राकेश दास अन्य सभी, भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी जिला शाखा - कोरबा (छ.ग.) के सम्मानीय सदस्यगण उपस्थित रहे।

उक्त कार्यक्रम से अस्पताल परिसर में हर्ष का माहौल रहा, बुजुर्ग लोगो ने ईश्वर से नेक काम के लिए दुआ आशीर्वचन दिए।

इस अवसर पर चैयरमैन राम सिंह अग्रवाल द्वारा समाज में कार्यक्रम का मूल उद्देश्य एकता, भाईचारा तथा शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए उन्होंने कहा पवित्र रमजान के इस मुबारक महीने में, हम यहाँ एक नेक उद्देश्य—मानव सेवा—के लिए एकत्रित हुए हैं।

यह फल वितरण सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि हमारे समाज की एकता और भाईचारे का प्रतीक है।

अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए, रमजान के समय में यह फल एक छोटा सा प्रयास है, जिससे हम उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ (शिफा) की कामना करते हैं।

हमारा उद्देश्य उन मरीजों और उनके परिवारों को यह महसूस कराना है कि वे अकेले नहीं हैं; पूरा समाज उनके साथ खड़ा है और उनके स्वास्थ्य के लिए दुआ कर रहा है।

रमजान का संदेश यही है कि हम जरूरतमंदों की मदद करें, एक-दूसरे का सहारा बनें और प्यार व मोहब्बत फैलाएं।

आइए, इस फल वितरण के माध्यम से हम उम्मीद और खुशी की एक किरण मरीजों तक पहुँचाएँ।

आप सभी को रमजान की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन