Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें - मंत्री लखनलाल देवांगन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

कोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर SECL ने दी ₹50 करोड़ की स्वीकृति।

कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

कोरबा : कुदमुरा धान खरीदी केन्द्र में हाथी का हमला, मंडी प्रभारी को कुचलकर उतारा मौत के घाट , वन विभाग पर लापरवाही का आरोप …..

कोरबा (न्यूज उड़ान )जिले के कोरकोमा क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार उपार्जन केंद्र कुदमुरा समिति कोरकोमा में बीती रात लगभग 2 बजे एक जंगली हाथी ने मंडी प्रभारी राजेश कुमार सिंह राजपूत को कुचल दिया।

जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है। बताया जा रहा है कि मंडी प्रभारी राजेश कुमार सिंह राजपूत रात के समय उपार्जन केंद्र में मौजूद थे।

इसी दौरान अचानक जंगल की ओर से आए जंगली हाथी ने उन पर हमला कर दिया।

हाथी के हमले से वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और संबंधित विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

इस दर्दनाक घटना के बाद उपार्जन केंद्र से जुड़े कर्मचारियों और प्रभारियों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

कर्मचारियों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से जंगली हाथियों की आवाजाही बनी हुई है।

लेकिन इसके बावजूद सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए। विभागीय लापरवाही के चलते एक कर्मचारी की जान चली गई।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

वहीं कर्मचारियों ने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग उठाई है।

फिलहाल क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन