Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें - मंत्री लखनलाल देवांगन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

कोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर SECL ने दी ₹50 करोड़ की स्वीकृति।

कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

कोरबा : रेत खदानों में लगाया गया डिसप्ले, आम नागरिकों को मिल सकेगी जानकारी।

रेत खदानों में लगाया गया डिसप्ले, आम नागरिकों को मिल सकेगी जानकारी।

अवैध उत्खनन रोकने हेतु टीम सक्रिय, मोबाइल नम्बर पर की जा सकती है शिकायत।

कोरबा( न्यूज उड़ान )

कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा जिला कोरबा में स्वीकृत सभी 20 रेत खदानों पर आवश्यक व्यवस्थाओं का सुदृढ़ीकरण कर लिया गया है।

प्रत्येक रेत खदान के मुख्य मार्ग तथा खदान क्षेत्र के समीप उत्खनन-पट्टा विवरण की पट्टिकाएँ स्थापित की गई हैं, जिससे आम नागरिकों को खदान की स्वीकृति, संचालन और संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी सरलता से उपलब्ध हो सके।

खदान क्षेत्र के दोनों ओर प्रारंभिक सीमा और अंतिम सीमा बिंदुओं पर स्पष्ट बोर्ड लगाए गए हैं, जिससे खदान की परिसीमा स्पष्ट रूप से चिह्नित रहे और अनधिकृत गतिविधियों को रोका जा सके।

इसके साथ ही खदान क्षेत्र में दिशा-सूचक पट्टिकाएँ भी स्थापित कर दी गई हैं, जिससे स्थल पर निरीक्षण और आवागमन सुगम हो सके।

उप संचालक खनिज विभाग श्री प्रमोद कुमार नायक ने बताया कि रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।

आम नागरिक किसी भी प्रकार की सूचना या शिकायत रेत खदानों से संबंधित अवैध गतिविधियों के बारे में नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों में प्रेम राजपूत- 8770924807, संजू लहरे- 8839538188, छतसिंह खैरवार-9753266726, श्रावकुमार श्रीवास- 7447063227 पर सम्पर्क कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध उत्खनन या परिवहन संबंधी सूचना प्राप्त होते ही तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और सुशासन की स्थापना में सहयोग प्रदान करते हुए किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना त्वरित रूप से उपलब्ध कराएँ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन