Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

World Tourism Day 2026 Celebrated at BGSBU

Woman Arrested with 1,700 Banned Drug Tablets in Rajouri, ₹17,570 Cash Recovered.

अग्र महाकुंभ 2026 में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा।

अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय को भाजपा का नमन, गोपाल मोदी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन।

कोरबा : कोरबा में डीजल संकट! शहर की रफ्तार पर लग सकती हैं ब्रेक, हालात बिगड़ने के आसार।

कोरबा (न्यूज उड़ान ) कल से पेट्रोल पंपों को डिपो से डीजल की सप्लाई पूरी तरह बंद कर दी गई है, जिससे हालात चिंताजनक हो गए हैं।

जिससे शहर में डीजल की भारी किल्लत ने आमजन से लेकर परिवहन व्यवस्था तक को झकझोर कर रख दिया है।

कई पेट्रोल पंपों पर डीजल का स्टाक खत्म होने जा रहा हैं।

पेट्रोलियम कंपनी द्वारा पेट्रोल पंप संचालकों को डीजल की सप्लाई नहीं की जा रही, जिसके चलते ग्राहकों को डीजल देने में पंप संचालक पूरी तरह असमर्थ होते नजर आ रहे हैं।

इस अचानक आई किल्लत ने न केवल वाहन चालकों को परेशानी में डाल दिया है, बल्कि मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर भी असर पड़ने वाला हैं।

परिवहन व्यवस्था पर खतरा।

डीजल की कमी का सीधा असर ट्रांसपोर्ट सेक्टर पर पड़ने वाला हैं।

बस, ट्रक और अन्य व्यावसायिक वाहन संचालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा, जिससे जरूरी सामानों की आपूर्ति भी प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।

पंप संचालकों की मजबूरी।

पेट्रोल पंप संचालक डीजल की कमी से जूझ रहे हैं।

सप्लाई बाधित होने के कारण वे चाहकर भी ग्राहकों की जरूरत पूरी नहीं कर पायेंगे।

बिगड़ सकते हैं हालात।

यदि जल्द ही डीजल की आपूर्ति बहाल नहीं हुई, तो शहर की पूरी व्यवस्था चरमरा सकती है।

आम जनता, किसान, उद्योग और व्यापार सभी पर इसका गहरा असर पड़ सकता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन