Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु।

कोरबा ग्रामीण में असंगठित क्षेत्र प्रकोष्ठ की नई टीम ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से लिया आशीर्वाद।

स्वामी विवेकानंद जिला खनिज न्यास शिक्षा प्रोत्साहन योजना से चंद्रिका के डॉक्टर बनने के सपने को मिला संबल।

कोरबा : भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के निवास पहुंचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वरिष्ठ नेताओं संग विचार-विमर्श।

कोरबा (दैनिक न्यूज उड़ान ) भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के निवास पर गुरुवार को भाजपा संगठन की अनुशासन और एकजुटता देखने को मिला।

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव के आगमन पर पूरा परिसर भाजपा के नारों, जयघोष और कार्यकर्ताओं के उत्साह से गूंज उठा।

कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ ने स्वागत समारोह को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान कर दिया।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव के आत्मीय स्वागत के लिए जिले के कोने-कोने से भाजपा के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के निवास पहुंचे।

कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ, माल्यार्पण और जोरदार नारों के साथ उनका अभिनंदन किया।

पूरे आयोजन के दौरान भाजपा की संगठनात्मक शक्ति और अनुशासन की स्पष्ट झलक देखने को मिली।

इस अवसर पर केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, सह संभाग प्रभारी रायपुर डॉ. राजीव सिंह, खाद्य आयोग के पूर्व अध्यक्ष ज्योति नंद दुबे, जिला महामंत्री संजय शर्मा, अजय विश्वकर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय, सतीश झा, नवीन अरोड़ा, अर्जुन गुप्ता,संजय राठौर ,डॉ. राजेश राठौर, प्रीति स्वर्णकार, वैभव शर्मा, नीरज ठाकुर, प्रदीप सिंह, अजय चंद्रा, दीपक चावड़ा, अविनाश दुबे सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

गोपाल मोदी के नेतृत्व में संगठन की मजबूती का संदेश

जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के निवास पर आयोजित यह कार्यक्रम केवल स्वागत तक सीमित नहीं रहा, बल्कि भाजपा की संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ताओं के समर्पण और नेतृत्व के प्रति विश्वास का प्रभावशाली प्रदर्शन बन गया।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने स्पष्ट संदेश दिया कि कोरबा भाजपा संगठन पूरी मजबूती, एकजुटता और नई ऊर्जा के साथ जनसेवा तथा विकास के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

भाजपा कार्यकर्ताओं के जोश, अनुशासन और संगठनात्मक समन्वय से पूरे कार्यक्रम में उत्साह, आत्मीयता और संगठन के प्रति समर्पण का वातावरण बना रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन