Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

World Tourism Day 2026 Celebrated at BGSBU

Woman Arrested with 1,700 Banned Drug Tablets in Rajouri, ₹17,570 Cash Recovered.

अग्र महाकुंभ 2026 में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा।

अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय को भाजपा का नमन, गोपाल मोदी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन।

कोरबा : पार्षद नरेंद्र देवांगन ने किया शासकीय उचित मूल्य दुकान का औचक निरीक्षण।

पार्षद नरेंद्र देवांगन ने किया शासकीय उचित मूल्य दुकान का औचक निरीक्षण।

"भाजपा सरकार द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता" :- नरेंद्र देवांगन।

कोरबा (न्यूज उड़ान) जनसेवा और पारदर्शिता की दिशा में एक सशक्त पहल करते हुए वार्ड क्रमांक 18, कोहड़िया अंतर्गत नर्सरीपारा कोहड़िया स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान (फेयर प्राइस शॉप) का पूर्व जिला महामंत्री एवं निर्विरोध पार्षद नरेंद्र देवांगन ने औचक निरीक्षण किया।

उन्होंने मौके पर पहुंचकर राशन वितरण व्यवस्था, स्टॉक रजिस्टर, हितग्राहियों को मिल रही सुविधाओं एवं पारदर्शिता का गहनता से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु संचालकों को कड़े निर्देश दिए गए तथा स्पष्ट किया गया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पार्षद ने सख्त लहजे में कहा कि प्रत्येक पात्र हितग्राही को समय पर, पूर्ण मात्रा में एवं गुणवत्ता युक्त खाद्यान्न मिलना सुनिश्चित किया जाए, अन्यथा जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

निर्विरोध पार्षद देवांगन ने कहा कि भाजपा सरकार के सुशासन में संचालित प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (NFSA) जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

“सबका साथ, सबका विकास” के संकल्प के साथ यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी जरूरतमंद शासन की योजनाओं से वंचित न रहे।

उन्होंने आगे कहा कि वार्ड क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं — स्वच्छता, पेयजल, सड़क एवं बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है और जनता की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान हमारी प्राथमिकता है।

इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित वार्ड वासियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को तत्काल निराकरण के निर्देश दिए गए।

इस निरीक्षण से क्षेत्र में प्रशासनिक सक्रियता के साथ-साथ जनप्रतिनिधि की जवाबदेही का स्पष्ट संदेश गया।

स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे औचक निरीक्षणों से व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ती है और हितग्राहियों को उनका हक समय पर मिलना सुनिश्चित होता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन