Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें - मंत्री लखनलाल देवांगन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

कोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर SECL ने दी ₹50 करोड़ की स्वीकृति।

कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

कोरबा : पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल के साथ कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला"

कोरबा (न्यूज उड़ान) एलपीजी गैस सिलेंडर की लगातार बढ़ती कीमतों और जिले में कथित तौर पर अफीम की खेती के मामले को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा (शहर) के नेतृत्व में टी.पी. नगर चौक पर विरोध प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ सरकार का पुतला दहन किया गया।

इस प्रदर्शन में पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल भी शामिल हुए।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण आम जनता महंगाई की मार झेल रही है।

गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों की रसोई पर सीधा असर पड़ रहा है और लोगों की आर्थिक स्थिति पर अतिरिक्त बोझ बढ़ता जा रहा है।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि जिले में भाजपा के एक वरिष्ठ नेता की जमीन पर बड़े पैमाने पर अफीम की खेती का मामला सामने आया है, जो बेहद गंभीर और चिंताजनक है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह केवल कानून का उल्लंघन नहीं बल्कि युवाओं को नशे की ओर धकेलने वाली खतरनाक प्रवृत्ति है।

पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में अवैध नशे का कारोबार लगातार बढ़ रहा है और सरकार इस पर लगाम लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के हितों के लिए हमेशा संघर्ष करती रही है और आगे भी महंगाई और अवैध गतिविधियों के खिलाफ आवाज उठाती रहेगी।

विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के पदाधिकारी, पार्षद, ब्लॉक अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई और सेवादल के कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे।

इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन