Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें - मंत्री लखनलाल देवांगन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

कोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर SECL ने दी ₹50 करोड़ की स्वीकृति।

कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

जम्मू : ब्रेकिंग न्यूज जम्मू में शादी समारोह के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डॉ फारूक अब्दुल्ला और डिप्टी सीएम सुरिंद्र चौधरी फायरि

जम्मू ( न्यूज उड़ान ) 63 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, कहा 20 साल से फारूक अब्दुल्ला को मारना चाहता था।

जम्मू शहर में एक शादी समारोह के दौरान जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डा. फारूक अब्दुल्ला ( मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के पिता) व डिप्टी सीएम जम्मू कश्मीर सुरिंद्र चौधरी पर हुई फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने 63 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा कि वह पिछले लगभग 20 वर्षों से फारूक अब्दुल्ला को मारने की इच्छा रखता था।

पुलिस के अनुसार, घटना एक शादी समारोह के दौरान हुई जब आरोपी ने अचानक गोली चला दी जिससे समारोह में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी की उम्र करीब 63 वर्ष है और उससे पूछताछ जारी है।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी के पास हथियार कहां से आया और उसके पीछे कोई अन्य साजिश तो नहीं थी।

आरोपी ने कहा कि हथियार मेरा खुद का है और फारूक अब्दुल्ला का 20 सालों

मारने की कोशिश कर रहा था।

आज मौका मिला तो गोली चला दिया , फारूक अब्दुल्ला को मारना ही मेरा मकसद है।

सुरक्षा एजेंसियां इस बयान को गंभीरता से लेते हुए मामले की गहन जांच कर रही हैं।

फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्ट....अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन