Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम - उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव।

पाली में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित, 63 सहायक उपकरणों का किया गया वितरण।

एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु।

कोरबा ग्रामीण में असंगठित क्षेत्र प्रकोष्ठ की नई टीम ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से लिया आशीर्वाद।

स्वामी विवेकानंद जिला खनिज न्यास शिक्षा प्रोत्साहन योजना से चंद्रिका के डॉक्टर बनने के सपने को मिला संबल।

कोरबा : डीएमएफ से कोरबा में पेयजल व्यवस्था सुधार की दिशा में बड़ा कदम। 36.74 करोड़ की जल प्रदाय योजना विस्तार से कोरबा में जल आ

कोरबा( न्यूज उड़ान )मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के मार्गदर्शन में जिले में पेयजल सुविधाओं के विस्तार को नई गति मिल रही है।

इसी कड़ी में कलेक्टर एवं जिला खनिज संस्थान न्यास के अध्यक्ष श्री अजीत बसंत ने नगर निगम कोरबा क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ बनाने के लिए 36.74 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है।

जल प्रदाय व्यवस्था में व्यापक सुधार होगा

इस स्वीकृति के बाद शहर में जल आपूर्ति तंत्र के उन्नयन, नई पाइपलाइन बिछाने, जल स्रोतों के विकास तथा आधुनिक तकनीक आधारित वितरण प्रणाली के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा। इससे नगर निगम क्षेत्र के हजारों परिवारों को सुरक्षित एवं नियमित पेयजल उपलब्ध होगा।

20 एमएलडी जल उपचार संयंत्र और उच्च जलागारों का निर्माण

जल प्रदाय योजना विस्तार के अंतर्गत कोरबा में 20 एमएलडी क्षमता वाले जल उपचार संयंत्र की स्थापना की जाएगी। इसके साथ ही 30 बीएचपी के क्लीयर वॉटर पंप मशीनरी के 03 सेट, क्लीयर वॉटर पम्पिंग मेन पाइपलाइन (300–200 मिमी व्यास, 4680 मीटर), क्लीयर वॉटर ग्रैविटी मेन पाइपलाइन (500–200 मिमी व्यास, 10,470 मीटर)

एवं 03 उच्च जलागार रुगमरा – (1080 केएल) इमलीडूग्गू (1260 केएल) व दादर (2250 केएल) का निर्माण कार्य किया जाएगा।

57,740 से अधिक आबादी को मिलेगा लाभ

योजना पूर्ण होने पर कोरबा नगरीय क्षेत्र के मोतीसागर पारा, ईमलीडूग्गू, भिलाई खुर्द, दादर खुर्द, मानिकपुर, खरमोरा, पीएम आवास दादर, बेलगीरी बस्ती, रुमगरा, कोहडिया एवं प्रगतिनगर सहित विभिन्न वार्डों के लगभग 57,740 नागरिक प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे।

स्थायी समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

जिला प्रशासन का यह निर्णय कोरबा शहर में पेयजल संकट के स्थायी समाधान की दिशा में एक बड़ा कदम है, जिससे आने वाले समय में जनस्वास्थ्य एवं नगरीय सुविधाओं के विकास पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन