Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें - मंत्री लखनलाल देवांगन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

कोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर SECL ने दी ₹50 करोड़ की स्वीकृति।

कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

कवर्धा : कवर्धा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक मकान में छापेमारी में दो कपल एक स्कूली ड्रेस में युवती को संदिग्ध परिस्थितियों में

कवर्धा (न्यूज उड़ान) कवर्धा पुलिस ने अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए कपल को गैरकानूनी तरीके से रूम उपलब्ध कराने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई मोहल्लेवासियों की लगातार शिकायतों के बाद की गई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मजगांव रोड स्थित महामाया पैलेस के नाम से संचालित एक मकान में लंबे समय से अवैध रूप से रूम किराए पर दिए जा रहे थे।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने दबिश दी, जहां घर के अंदर दो कपल और एक स्कूली छात्रा स्कूल ड्रेस में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली।

मौके की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तत्काल सभी से पूछताछ की।

जांच में सामने आया कि मकान में ठहरने वालों से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज संधारित नहीं किए जा रहे थे।

नियमों को ताक पर रखकर यह अवैध कारोबार लंबे समय से संचालित किया जा रहा था। पुलिस की तलाशी के दौरान मौके से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई, जिसे जब्त कर लिया गया है।

मामले में पुलिस ने मकान संचालक आरोपी अमिताभ नामदेव को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस अवैध गतिविधि में और कौन-कौन लोग शामिल थे तथा क्या इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं होती रही हैं।

इस संबंध में डीएसपी कवर्धा कृष्णा चंद्राकर ने बताया कि अवैध रूप से रूम उपलब्ध कराना गंभीर अपराध है, खासकर जब नाबालिग से जुड़ा मामला सामने आए।

पुलिस पूरे प्रकरण की गहन जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कवर्धा पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन