Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

World Tourism Day 2026 Celebrated at BGSBU

Woman Arrested with 1,700 Banned Drug Tablets in Rajouri, ₹17,570 Cash Recovered.

अग्र महाकुंभ 2026 में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा।

अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय को भाजपा का नमन, गोपाल मोदी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन।

कोरबा : सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। चौकी चैतमा पुलिस के द्वारा अवैध गांजा पर की गई कार्यवा

कोरबा (न्यूज उड़ान )जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 13.04.2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर चौकी चेतमा, थाना पाली पुलिस टीम द्वारा बांसटाल क्षेत्र में दबिश दी गई।

कार्यवाही के दौरान आरोपी महिला महताब बी को अवैध रूप से अपने घर में मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री करते हुए पकड़ा गया।

आरोपी के कब्जे से कुल 01 किलो 136 ग्राम गांजा (998 ग्राम + 138 ग्राम) एवं नगदी रकम ₹900/- (200, 100, 50, 20, 10 रुपये के नोट) जप्त किया गया।

आरोपी महताब बी पति सत्तार खान, उम्र 46 वर्ष, निवासी बांसटाल चौतमा, चौकी चेतमा, थाना पाली, जिला कोरबा के विरुद्ध अपराध धारा 20 (बी) NDPS एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया।

आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजते हुए जिला जेल कोरबा दाखिल किया गया।

कोरबा पुलिस की अपील

कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने आसपास होने वाली किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, मादक पदार्थों की बिक्री या संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

आपकी सजगता से ही “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान को सफल बनाया जा सकता है।

कोरबा पुलिस

“आपकी सुरक्षा, हमारी जिम्मेदारी”

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन