Sunday 27th of September 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें - मंत्री लखनलाल देवांगन

सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

कोरबा की सड़कों को मिलेगी नई रफ्तार, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर SECL ने दी ₹50 करोड़ की स्वीकृति।

कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।

GDC Doongi, GDC Kotranka Conclude Two-Day International Conference on NEP 2020.

कोरबा : हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा।

कोरबा (न्यूज उड़ान )आगामी 28 मार्च से 01 अप्रैल तक आयोजित होने जा रही दिव्य श्री हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में अपना घर सेवा आश्रम परिवार द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

इस होली मिलन समारोह के दौरान दिव्य श्री हनुमंत कथा के भव्य आयोजन की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

साथ ही कथा आयोजन को सुव्यवस्थित और ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से कार्यसमिति की औपचारिक घोषणा भी की जाएगी, जिसमें विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्धारण किया जाएगा।

आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम केवल होली मिलन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सामाजिक समरसता, आपसी प्रेम और सनातन संस्कृति के संदेश को आगे बढ़ाने का माध्यम भी बनेगा।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी, सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

अपना घर सेवा आश्रम परिवार ने सभी सम्माननीय नागरिकों, श्रद्धालुओं एवं समाजसेवियों से सादर आग्रह किया है कि वे अपनी गरिमामयी उपस्थिति देकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और आगामी दिव्य श्री हनुमंत कथा को ऐतिहासिक बनाने में अपना योगदान दें।

संपर्क: 9827952504

आयोजक: अपना घर सेवा आश्रम परिवार

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन