Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

सोफे में छिपा बैठा था कोबरा, वन विभाग और RCRS की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

कोरबा के 200 प्लांट की वर्कशॉप में निकला कोबरा, वन विभाग और RCRS ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

बालको में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती।

भाजपा एससी मोर्चा नेताओं ने राजौरी में प्रदर्शन कर रहे एनएचएम कर्मचारियों को दिया समर्थन।

डराना में सड़क हादसे में 14 लोग घायल, दो मासूम भी शामिल। - सभी घायलों को एसडीएच मेंढर पहुंचाया, सीएमओ खुद कर रहे उपचार

कोरबा : जिला अस्पताल के शव विच्छेदन केंद्र के पास निकला 5 फीट का कोबरा, कर्मचारियों में मचा हड़कंप।

कोरबा( दैनिक न्यूज उड़ान) जिला अस्पताल के शव विच्छेदन केंद्र के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब कर्मचारियों को करीब 5 फीट लंबा भारतीय नाग दिखाई दिया।

सांप को देखते ही वहां मौजूद कर्मचारियों के होश उड़ गए, निर्माण कार्य चल रहे स्थल पर नाग पानी के अंदर जाकर बैठ गया था, लोगो की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुपरवाइजर देव यादव ने इसकी सूचना वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम प्रमुख (नोवा नेचर) एवं वन विभाग सदस्य जितेंद्र सारथी को दिया जिस पर थोड़ी देर में पहुंचने की बात कही फिर थोड़ी देर पश्चात मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

पानी के अंदर बैठे भारतीय नाग का रेस्क्यू करना आसान नहीं था, जितेंद्र सारथी ने अपनी टीम के साथ काफी सावधानी और अनुभव का परिचय देते हुए सांप को सुरक्षित बाहर निकाला,रेस्क्यू के दौरान सांप और आसपास मौजूद लोगों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया आखिकार 5 फीट लंबे काले नाग को सुरक्षित रेस्क्यू में सफलता मिली और उसे थैले में रखा गया,रेस्क्यू पूरा होने के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों और लोगों ने राहत की सांस ली।

टीम की तत्परता और मेहनत के कारण जहां लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई, वहीं नाग की जान भी बचाई गई फिर उसे प्राकृतिक रहवास जंगल में छोड़ दिया गया।

जितेंद्र सारथी ने कहा कि सांप हमारे पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, वे प्रकृति का संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं,किसी भी सांप के दिखाई देने पर उसे मारने या पकड़ने की कोशिश करने के बजाय सुरक्षित दूरी बनाए रखें और वन विभाग या अधिकृत रेस्क्यू टीम को सूचना दें।

उन्होंने कहा कि वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए लोगों का सहयोग बेहद जरूरी है,सही समय पर सूचना मिलने से इंसान और वन्यजीव दोनों की जान बचाई जा सकती है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन