Saturday 31st of October 2026

ब्रेकिंग

सरदार पटेल जयंती पर सामाजिक एकता का संदेश, महापौर संजू देवी राजपूत ने किया माल्यार्पण; चीकू का पौधा रोपकर दिया पर्यावरण

बच्चों की सुरक्षा, उज्जवल भविष्य और जागरूकता का संदेश-कोरबा में सुरक्षित बचपन की पहल।

सरपंच चुनाव की हार का बदला लेने रची खूनी साजिश! 1.20 लाख की सुपारी देकर अपहरण और गला घोंटकर हत्या।

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर भाजपा नेताओं ने किया माल्यार्पण, राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का लिया सं

छत्तीसगढ प्रांत के ख्यातिलब्ध आयुर्वेद चिकित्सक नाड़ीवैद्य डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा ने बताया कार्तिक मास में कैसा रहे खा

: उप निरीक्षक युगल किशोर शर्मा का सेवानिवृत्ति के अवसर पर पुलिस परिवार बिलासपुर द्वारा विदाई समारोह।

Vivek Sahu

Sat, Mar 1, 2025
उप निरीक्षक युगल किशोर शर्मा का सेवानिवृत्ति के अवसर पर पुलिस परिवार बिलासपुर द्वारा विदाई समारोह। पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह द्वारा सेवानिवृत्ति उप निरीक्षक शर्मा के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि उनके अनुभव से अन्य अधिकारियों को सीख कर अच्छा कार्य करने हेतु प्रेरणा मिलेगी । पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्ति के दौरान सेवा काल में प्राप्त सभी लाभ जैसे सेवानिवृत्ति उपादान,पेंशन गणना पत्र, अन्य प्रमाण पत्र, शाल- श्रीफल, स्मृति चिह्न आदि रिटायरमेंट तिथि के दिन ही प्रदान किया गया । आज दिनांक 28-2-2025 को बिलासपुर पुलिस के उप निरीक्षक युगल किशोर शर्मा के सेवानिवृत्ति अवसर पर बिलासगुड़ी पुलिस लाइन बिलासपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया ।उप निरीक्षक युगल किशोर शर्मा का जन्म दिवस 2 फरवरी 1963 को हुआ जो 1987 पुलिस विभाग में पदस्थ हुए जांजगीर चांपा और बिलासपुर जिला में पदस्थ रखकर वर्तमान में सीपत थाना में कार्यरत रहे, 37 वर्ष के कार्यकाल में अपने अच्छे कार्य के लिए जाने जाते रहे, जो की अन्य अधिकारी कर्मचारियों के लिए प्रेरणा दायक है।   अपनी सेवा के दौरान अपने परिवार और बच्चों को अच्छी परवरिश दी जिससे आज उनके दोनों पुत्र अक्षय शर्मा व्यवसाय में और पुत्र आशीष शर्मा पुणे की आई टी कंपनी अपनी सेवाएं दे रहे है। सेवानिवृत्त कार्यक्रम में अपने परिवार की उपस्थिति से पूरा युगल शर्मा जी के मन में ख़ुशी और उत्साह देखने मिला। उन्होंने अपने सेवाकाल में किए गए कार्य के प्रति संतुष्टि जाहिर की। पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्ति को एक अनिवार्य प्रक्रिया बताते हुए इससे सभी को गुजरना बताया । सेवानिवृत्ति की तिथी को पूर्व निर्धारित होना बताकर उसी क्रम में आज उप निरीक्षक युगल किशोर शर्मा भी सेवानिवृत्त हुए । पुलिस अधीक्षक द्वारा उनके अच्छे कार्य की प्रशंसा करते हुए अन्य अधिकारियों को उनसे सीख लेने की बात कही। पुलिस अधीक्षक द्वारा उप निरीक्षक युगल किशोर शर्मा के परिवार को भी बधाई देते हुए भविष्य में परिवार के साथ अमूल्य समय देकर खुशहाल जीवन व्यतीत करने , उनके आगामी जीवन को निरोग रहने की ईश्वर से कामना की तथा कोई भी समस्या होने पर पूरा पुलिस विभाग के साथ खड़े रहने की बात कहते हुए उनको सपरिवार उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई और शुभकामनाएँ दिए । पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्ति उपादान,पेंशन गणना पत्र, अन्य प्रमाण पत्र, शाल- श्रीफल, स्मृति चिह्न आदि रिटायरमेंट तिथि के दिन ही प्रदान किया गया ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन