Saturday 31st of October 2026

ब्रेकिंग

सरदार पटेल जयंती पर सामाजिक एकता का संदेश, महापौर संजू देवी राजपूत ने किया माल्यार्पण; चीकू का पौधा रोपकर दिया पर्यावरण

बच्चों की सुरक्षा, उज्जवल भविष्य और जागरूकता का संदेश-कोरबा में सुरक्षित बचपन की पहल।

सरपंच चुनाव की हार का बदला लेने रची खूनी साजिश! 1.20 लाख की सुपारी देकर अपहरण और गला घोंटकर हत्या।

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर भाजपा नेताओं ने किया माल्यार्पण, राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का लिया सं

छत्तीसगढ प्रांत के ख्यातिलब्ध आयुर्वेद चिकित्सक नाड़ीवैद्य डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा ने बताया कार्तिक मास में कैसा रहे खा

कोरबा : लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर भाजपा नेताओं ने किया माल्यार्पण, राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का लिया सं

कोरबा( दैनिक न्यूज उड़ान) भारत के लौह पुरुष, देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं पूर्व गृहमंत्री भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर दर्री स्थित साडा कॉलोनी में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

इस दौरान छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन एवं भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी सहित जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल को नमन किया।

मंत्री लखन लाल देवांगन ने सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान को किया याद, कहा- उनका जीवन सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, दृढ़ इच्छाशक्ति और अदम्य साहस का प्रतीक रहा है।

स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद देश की सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर उन्होंने अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक योगदान दिया।

उनका जीवन और राष्ट्र के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा- सरदार पटेल का दृढ़ नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत।

भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि सरदार पटेल केवल स्वतंत्रता संग्राम के महानायक ही नहीं, बल्कि आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महान व्यक्तित्व थे।

उनका दृढ़ नेतृत्व, संगठन क्षमता और देश के प्रति समर्पण सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

गुजरात में स्थापित उनकी विश्वप्रसिद्ध प्रतिमा 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' राष्ट्रीय एकता और अखंडता का प्रतीक है।

उनकी जयंती हमें सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने और राष्ट्र की एकता को मजबूत बनाए रखने का संदेश देती है।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के आदर्शों और विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने के साथ ही राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में सम्मिलित रहे महापौर संजू देवी राजपूत, रायपुर सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह, जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, एमआईसी सदस्य एवं पार्षद नरेंद्र देवांगन, जिला उपाध्यक्ष लकी नंदा, प्रफुल्ल तिवारी, जिला मंत्री सतीश झा, जिला मीडिया सह प्रभारी शैलेंद्र यादव, संजय राठौर, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार, पार्षदगण अजय चंद्रा, लक्ष्मण श्रीवास, जनक सिंह राजपूत, मुकुंद कंवर, राधा बाई महंत, दर्री मंडल अध्यक्ष मनोज लहरे, कोरबा मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, संजय कुर्वंशी, होमलाल भरिया, अंजय अग्रवाल, किशोर साहू, मनोज वर्मा, ज्योति वैष्णव एवं सुनीत पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन