Sunday 1st of November 2026

ब्रेकिंग

जनसुविधाओं को नई गति दे रहे उद्योग मंत्री, 1.74 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन।

सरदार पटेल जयंती पर सामाजिक एकता का संदेश, महापौर संजू देवी राजपूत ने किया माल्यार्पण; चीकू का पौधा रोपकर दिया पर्यावरण

बच्चों की सुरक्षा, उज्जवल भविष्य और जागरूकता का संदेश-कोरबा में सुरक्षित बचपन की पहल।

सरपंच चुनाव की हार का बदला लेने रची खूनी साजिश! 1.20 लाख की सुपारी देकर अपहरण और गला घोंटकर हत्या।

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर भाजपा नेताओं ने किया माल्यार्पण, राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का लिया सं

: अपर कलेक्टर ने भवन परिवर्तन, स्थल परिवर्तन, नाम परिवर्तन मतदान केन्द्रों के प्रस्ताव के संबध में राजनैतिक दल के पदाधिकारी एवं समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की बैठक ली

Vivek Sahu

Fri, Sep 22, 2023
जांजगीर-चांपा  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में अपर कलेक्टर श्री एस पी वैद्य ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के विधानसभा क्षेत्र 33 अकलतरा, 34 जांजगीर चाम्पा एवं 38 पामगढ़ (अ.जा.) के मतदान केन्द्रो के भवन परिवर्तन, स्थल परिवर्तन, नाम परिवर्तन के प्रस्तावों पर चर्चा, अनुमोदन हेतु राजनैतिक दलों के नामित, मान्य पदाधिकारी, समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की बैठक ली। बैठक में अपर कलेक्टर ने उपस्थित सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारियो को बताया कि विधानसभा आम निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार मतदान केन्द्रो का युक्तियुक्तकरण किया जा रहा है। विगत विधानसभा आम निर्वाचन 2018 एवं लोकसभा आम निर्वाचन 2019 में अनुमोदित मतदान केन्द्रों में चुनाव कार्य सुगमतापूर्वक सम्पन्न हुआ । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार समस्त मतदान केन्द्रो में मतदाताओं को सुनिश्चित न्यूनतम सुविधा उपलब्ध कराई जाना है। मतदाताओं के सुविधा को ध्यान में रखते हुए जीर्णशीर्ण, सुविधा विहीन भवन के स्थान में सुविधायुक्त भवन को मतदान केन्द्र बनाया है। विधानसभा क्षेत्र 33 अकलतरा में भवन, स्थल एवं नाम परिवर्तन के कुल 09, विधानसभा क्षेत्र 34 जांजगीर चाम्पा में भवन, स्थल एवं नाम परिवर्तन के कुल 13 तथा विधानसभा क्षेत्र 38 पामगढ़ में भवन, स्थल एवं नाम परिवर्तन के कुल 09 प्रस्ताव प्राप्त हुये है । उक्त प्रस्ताव पर उपस्थित समस्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों/प्रतिनिधियों ने भी अपनी सहमति व्यक्त की। इस अवसर पर श्री प्रदीप सराफ, श्री आभाष बोस, श्रीमती मिथलेश बघेल एवं श्री ललित बघेल लखन लाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती निशा नेताम मडावी सहित संबंधित अधिकारी - कर्मचारी एवं निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारीगण उपस्थित रहें ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन