Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

एसएसपी नरेश सिंह ने राजौरी प्रीमियर लीग का किया उद्घाटन, युवाओं को नशे से दूर रख खेलों से जोड़ने की पहल।

बीजीएसबीयू में माइक्रोसॉफ्ट एज्योर एआई पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम शुरू।

शराब पीने के लिए रुपए मांगने और मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर।

एसईसीएल बांकी खदान नंबर 4 में डकैती का पर्दाफाश: 2 आरोपी गिरफ्तार, गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर व पिकअप वाहन जब्त।

जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं समस्याएं और शिकायतें, कलेक्टर ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश।

: कोटा पुलिस ने 07 साल से लापता गुम इंसान को किया बरामद

Vivek Sahu

Tue, Dec 5, 2023
बिलासपुर( न्यूज उड़ान ) श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष सिंह के द्वारा बिलासपुर जिले में गुमशुदा व्यक्तियों को त्वरित पतासाजी कर उसके परिजनों को सुपुर्द करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिप्रेक्ष्य में अतिरिक्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोटा श्री टी.एस. नवरंग के नेतृत्व में लगातार गुम बच्चों/महिला/पुरुषों की पतासाजी की जा रही है। कि प्रार्थी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी लड़की उम्र 20 साल साकिन सल्का धनुहारपारा दिनांक 19.06.2017 के 06.00 बजे सुबह घर से बिना बताए कहीं चली गई थी । आस-पास, रिश्तेदारों से पतासाजी करने पर कोई पता नहीं चलने पर प्रार्थी के रिपोर्ट पर दिनांक 07.07.2017 को गुम इंसान क्रमांक 48/17 कायम कर पतासाजी में लिया गया। पता तलाश दौरान 06 साल बाद आज दिनांक 04.12.2023 को पता चला कि उक्त गुमशुदा महिला अपने पति मिथुन सोनवानी के साथ गौरेला-पेंड्रा में है।   सूचना पर तत्काल तस्दीक कर थाना लाकर गुमशुदा महिला से पूछताछ करने पर बतायी कि उक्त दिनांक घटना को मैं अपने प्रेमी मिथुन सोनवानी के साथ भागकर शादी कर ली थी उसके बाद से अपने पति मिथुन सोनवानी के साथ रहना बतायी। जिसे समक्ष गवाहन के बरामद कर पति मिथुन सोनवानी को सुपुर्द किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन