Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

एसएसपी नरेश सिंह ने राजौरी प्रीमियर लीग का किया उद्घाटन, युवाओं को नशे से दूर रख खेलों से जोड़ने की पहल।

बीजीएसबीयू में माइक्रोसॉफ्ट एज्योर एआई पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम शुरू।

शराब पीने के लिए रुपए मांगने और मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर।

एसईसीएल बांकी खदान नंबर 4 में डकैती का पर्दाफाश: 2 आरोपी गिरफ्तार, गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर व पिकअप वाहन जब्त।

जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं समस्याएं और शिकायतें, कलेक्टर ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश।

कोरबा : एसईसीएल बांकी खदान नंबर 4 में डकैती का पर्दाफाश: 2 आरोपी गिरफ्तार, गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर व पिकअप वाहन जब्त।

कोरबा( दैनिक न्यूज उड़ान) एसईसीएल बांकी 04 नंबर खदान में सुरक्षाकर्मियों को बंधक बनाकर लोहे के सामान व पाइप लूटने के मामले में बांकीमोंगरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन, गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

घटना का विवरण

दिनांक 28.10.2026 को एसईसीएल सुरक्षा गार्ड व्यासनारायण चौहान द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, 26-27 अक्टूबर 2026 की दरम्यानी रात करीब 1:00 बजे 10 से 12 अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने एसईसीएल खदान परिसर में धावा बोला।

आरोपियों ने ड्यूटी पर तैनात चौकीदारों को बंधक बना लिया तथा उनके मोबाइल फोन छीन लिए।

इसके बाद गैस कटर की मदद से स्टोर में रखे लोहे के रैक व एसईसीएल संपदा पाइप (कीमती लगभग ₹28,000) काटकर चोरी कर ले गए। जाते समय आरोपी चौकीदारों के मोबाइल लौटाकर फरार हो गए थे।

पुलिस कार्रवाई व गिरफ्तारी

रिपोर्ट पर थाना बांकीमोंगरा में अपराध क्रमांक 223/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर पिकअप वाहन के चालक राहुल विश्वकर्मा और कबाड़ दुकान संचालक आकाश साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

डकैती से प्राप्त संपत्ति का निपटान/खरीद-बिक्री में संलिप्त पाए जाने पर मामले में धारा 317(3) व 317(5) बीएनएस की बढ़ोतरी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

* राहुल विश्वकर्मा (उम्र 22 वर्ष), पिता स्व. राजकुमार विश्वकर्मा, निवासी: विनायक पब्लिक स्कूल के पास, बांकीमोंगरा, थाना बांकीमोंगरा, जिला कोरबा (छ.ग.)

* आकाश साहू (उम्र 20 वर्ष), पिता स्व. रंजीत साहू, निवासी: एसईसीएल अस्पताल के पास, बांकीमोंगरा, थाना बांकीमोंगरा, जिला कोरबा (छ.ग.)

जब्त सामग्री

* पिकअप वाहन (क्रमांक CG 12 BJ 6180)

* 01 नग गैस कटर

* 01 नग ऑक्सीजन सिलेंडर

* 02 नग मोबाइल फोन

पंजीबद्ध अपराध एवं धाराएं: अपराध क्रमांक 223/2026, धारा 310(2), 127(2), 317(3), 317(5) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता)।

मामले में संलिप्त अन्य फरार आरोपियों की तलाश सरगर्मी से जारी है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन