Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोरबा में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हुआ ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर जितेंद्र सारथी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, कहा– हमारी संस्कृति, परंपरा और प्राकृतिक धरो

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ! कोसाबाड़ी से घंटाघर तक निकली भाजपा की विशाल यात्रा।

जनसुविधाओं को नई गति दे रहे उद्योग मंत्री, 1.74 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन।

सरदार पटेल जयंती पर सामाजिक एकता का संदेश, महापौर संजू देवी राजपूत ने किया माल्यार्पण; चीकू का पौधा रोपकर दिया पर्यावरण

: जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर : सक्ती विकासखंड के बरपालीकला में 22 नवम्बर को होगा आयोजित।

Vivek Sahu

Thu, Nov 21, 2024
सक्ती (न्यूज उड़ान )कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिले में आमजनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाने के उद्देश्य से जिले में 12 जुलाई 2024 से 27 दिसम्बर 2024 तक विभिन्न चिन्हांकित स्थलों पर जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।   जिला स्तरीय शिविर अंतर्गत 22 नवम्बर 2024 को सक्ती विकासखंड के हाई स्कूल बरपालीकला में शिविर आयोजित किया जाएगा l   कलेक्टर श्री तोपनो द्वारा समस्त जिलेवासियों से उक्त शिविर में विभिन्न विभाग अंतर्गत संचालित शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने की अपील की गई है l कलेक्टर श्री तोपनो द्वारा विभिन्न विकासखंड के निर्धारित स्थलों पर आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविर कार्यक्रम में शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से संबंधित विभाग प्रमुख को शिविर पर स्वयं उपस्थित रहकर आमजन से प्राप्त आवेदन पत्रों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।   कलेक्टर ने गांव-गांव के लोगों तक शिविर आयोजन की जानकारी पहुंचाने जमीनी स्तर पर मुनादी और प्रचार-प्रसार कराने के दिए है निर्देश।   कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने 22 नवम्बर 2024 को सक्ती विकासखंड के हाई स्कूल बरपालीकला में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर सहित आगामी तिथियों में आयोजित होने वाले शिविर की जानकारी गांव-गांव के लोगों तक पहुंचाने के लिए मुनादी कराते हुए तथा अन्य विभिन्न माध्यमों से जमीनी स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए लोगों को जागरूक करने कहा है। इसके साथ ही उन्होंने सभी विभाग प्रमुख को भी विभिन्न कार्यालयों में आने वाले आमजन को आगामी शिविर आयोजन की जानकारी देने तथा उन्हें अपने क्षेत्रों में अन्य लोगों को भी शिविर आयोजन की जानकारी देने के लिए प्रेरित करने कहा है।   जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक शिविर आयोजन की जानकारी पहुंचाई जा सके। 13 दिसम्बर को जैजैपुर विकासखंड के हाई स्कूल रायपुरा में शिविर होगा आयोजित। उल्लेखनीय है कि जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन 22 नवम्बर 2024 को सक्ती विकासखंड के हाई स्कूल बरपालीकला में आयोजित किया जाएगा l   इसी कड़ी में 13 दिसम्बर को जैजैपुर विकासखंड के हाई स्कूल रायपुरा में और 27 दिसम्बर 2024 को डभरा विकासखंड के हायर सेकेण्ड्री स्कूल टुण्ड्री में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन