Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय एकता दिवस पर कोरबा में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में हुआ ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण।

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर जितेंद्र सारथी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, कहा– हमारी संस्कृति, परंपरा और प्राकृतिक धरो

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ! कोसाबाड़ी से घंटाघर तक निकली भाजपा की विशाल यात्रा।

जनसुविधाओं को नई गति दे रहे उद्योग मंत्री, 1.74 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन।

सरदार पटेल जयंती पर सामाजिक एकता का संदेश, महापौर संजू देवी राजपूत ने किया माल्यार्पण; चीकू का पौधा रोपकर दिया पर्यावरण

: <em>कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के नवनिर्मित और निर्माणाधीन भवनों का किया निरीक्षण</em>

Vivek Sahu

Wed, May 31, 2023

सक्ती। नवगठित सक्ती जिले की कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत ग्राम नंदौरकला में बनाए गए नवीन स्वास्थ्य केंद्र भवन तथा ग्राम जाजंग और देवरी के स्वास्थ्य केंद्र तथा शासकीय चिकित्सकिय स्टाफ आवास के प्रगतिरत निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया तथा आवश्यक निर्देश दिए।

कलेक्टर और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगातार दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया जा रहा है। इसी क्रम में आज उन्होंने ग्राम नंदौरकला में बनाए गए नवीन स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया।

उल्लेखनीय है कि ग्राम नंदौरकला का स्वास्थ्य केंद्र बरसों से जर्जर स्थिति में था। जिस कारण स्वास्थ्य सुविधा हेतु ग्रामीण जनों को गांव के बाहर निर्भर रहना पड़ता था। नवगठित शक्ति जिले की स्थापना के बाद ग्राम नंदौरकला में 6 बिस्तर के नवीन स्वास्थ्य भवन का निर्माण किया गया है और अब इसके संचालन की तैयारी है। जिसके निर्माण कार्यों और स्वास्थ्य सुविधाओं का कलेक्टर द्वारा आज निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश दिया गया।

नंदौरकला मैं इस इस भवन में नए उप स्वास्थ्य केंद्र के संचालन से आम जनों को अपने गांव में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सकेगी और प्रसव के लिए महिलाओं को बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इसके साथ ही

कलेक्टर द्वारा आज ग्राम जाजंग के उप स्वास्थ्य केंद्र में हाउसिंग बोर्ड द्वारा किए जा रहे रिनोवेशन कार्य, ग्राम देवरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और उप स्वास्थ्य केंद्र में हाउसिंग बोर्ड द्वारा किए जा रहे रिनोवेशन कार्य तथा सीजीएमएससी द्वारा निर्मित कराए जा रहे शासकीय चिकित्सकिय स्टॉफ आवास का निरीक्षण करते हुए गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य किए जाने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सूरज राठौर,बीएमओ डॉ नंद किशोर हाउसिंग बोर्ड के कार्यपालन अभियंता, सब इंजीनियर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन