Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

एसएसपी नरेश सिंह ने राजौरी प्रीमियर लीग का किया उद्घाटन, युवाओं को नशे से दूर रख खेलों से जोड़ने की पहल।

बीजीएसबीयू में माइक्रोसॉफ्ट एज्योर एआई पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम शुरू।

शराब पीने के लिए रुपए मांगने और मारपीट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर।

एसईसीएल बांकी खदान नंबर 4 में डकैती का पर्दाफाश: 2 आरोपी गिरफ्तार, गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर व पिकअप वाहन जब्त।

जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं समस्याएं और शिकायतें, कलेक्टर ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश।

: 36 सिटी मॉल के तंत्रा बार पर बिलासपुर पुलिस की कार्रवाई

Vivek Sahu

Tue, Apr 16, 2024
बिलासपुर( न्यूज उड़ान )रविवार दिनांक 14 अप्रैल 2024 को 36 सिटी मॉल के फ़र्स्ट फ़्लोर पर संचालित तंत्रा बार में युवक युवतियों के बीच देर रात लड़ाई झगड़े की सूचना पर पुलिस अधीक्षक श्री रजनीश सिंह के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप के निगरानी में नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन श्री उमेश गुप्ता एवं गश्त सेक्टर अधिकारी थाना प्रभारी कोनी गोपाल सत्पति के द्वारा 36 सिटी मॉल के अंदर पहुँच कर चेकिंग करने पर पाया गया कि 36 सिटी मॉल के बाहर लगभग छह से आठ युवक युवतियां नशे की हालत में आपस में मारपीट कर रहे थे जो पुलिस के पहुँचते ही सभी वहाँ से फ़रार हो गए । बार के अंदर चेक करने पर पता चला की देर रात लगभग एक बजे तक शराब एवं खाने की सामग्री चखना बार संचालकों एवं मैनेजर के द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा था।   साथ ही ऊँची आवाज़ में म्यूज़िक चलाकर नशे की हालत में युवक युवतियां रात्रि 1 बजे डान्स करते हुए पाए गए। इस तरह देर रात निर्धारित समय के बावजूद बार संचालकों द्वारा शराब एवं चखने का सामान उपलब्ध कराना बार लाइसेंस के निर्धारित शर्तों के उल्लंघन करना पाया गया तथा साथ ही नशे में धुत युवक युवतियां देर रात लड़ाई झगड़े एवं मारपीट जैसी घटना को न्यौता देते हैं। साथ ही इस तरह की गतिविधि कभी भी क़ानून व्यवस्था के लिए ख़तरनाक साबित हो सकती है ;अतः पुलिस टीम के द्वारा मौक़े पर पंचनामा बनाकर गवाहों के समक्ष बार के मैनेजर एवं अन्य कर्मचारियों के ख़िलाफ़ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। बार संचालकों को हिदायत दी गई कि वो निर्धारित समय के बाद बार का संचालन न रखें। साथ ही मारपीट एवं लड़ाई झगड़े में चोटिल युवक एवं युवती ने थाना सिविल लाइन उपस्थित होकर सूचना दी कि दो ग्रुप के बीच में बार के अंदर ही विवाद की स्थिति निर्मित हुई और बार के बाहर सिटी मॉल के पार्किंग के आस पास दोनों ग्रुप लड़ाई करने लगे। पीड़ितों के आवेदन पर थाना सिविल लाइन में एफ़आइआर दर्ज की गई है एवं विवेचना जारी है।   https://youtu.be/H75eUaG65d0?si=udx55S9Ke7L1hu1D     इस कार्यवाही में ज़ोनल गश्त अधिकारी लाइन डीएसपी मंजुलता;थाना तोरवा प्रभारी TI राहुल तिवारी ;थाना सिविल लाइन से थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी गौरव ठाकुर; जगदीश राठौर, एवं पेट्रोलिंग पार्टी सक्रिय रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन