Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

प्रजनन अवस्था में मिले दो अहिराज सांप, डेढ़ घंटे इंतजार के बाद जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम द्वारा नवीन पुलिस भवनों एवं ई-मालखानों का लोकार्पण।

बैडमिंटन चयन स्पर्धा में निमित चौरसिया का शानदार प्रदर्शन, अंडर-15 वर्ग में बने विजेता।

किसानों को धान की कटाई स्थगित रखने, कटी फसल सुरक्षित स्थान पर रखने और खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करने की सलाह

उड़ान परियोजना के तहत सिमगा के विद्यार्थियों ने किया अडानी कोरबा पावर प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण कक्षा में पढ़े ऊर्जा और वि

: स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्ध युवा स्वस्थ समाज के निर्माण में सहायक हो सकते हैं:- डॉ प्रशांत बोपापुरकर

Vivek Sahu

Thu, Sep 21, 2023
कोरबा स्वच्छता सद्वव्यवहार बने ऐसी प्रेरणा युवा अपने कार्यों से समाज को दें जिसकी आज अत्यंत आवश्यकता है उक्त उद्गार कमला नेहरू महाविद्यालय में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रशांत बोपापुरकर द्वारा स्वयंसवकों के समक्ष व्यक्त किये गए। स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत कमला नेहरू महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा महाविद्यालय परिसर तथा अध्यापन कक्षों की सफाई हेतु स्वच्छता अभियान चलाया गया। रासेयो जिला संगठन वाय.के. तिवारी तथा कार्यक्रम अधिकारी जी एम उपाध्याय के नेतृत्व में घनश्याम साहू, मनीष चंद्र, शताब्दी राय, चमन पटेल ,स्पर्श गोस्वामी, विशाल कुमार, सन्नी राव जगताप आदि स्वयंसेवकों ने परिसर की सफाई हेतु श्रमदान किया। युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक संस्था परिसरों, गोदग्राम, पार्कों, नदी, सरोवर, सार्वजनिक स्थानों में स्वच्छता श्रमदान के साथ ही लोगों के व्यवहार बदलने हेतु रैली, नुक्कड़ नाटक आदि माध्यमों से ठोस व तरल अपशिष्टों के प्रबंधन हेतु कार्यक्रम का आयोजन स्वयंसवकों द्वारा किया जा रहा है साथी साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक के स्थान पर कपड़ों के थैली उपयोग करने हेतु अभियान चलाया जा रहा है। स्वच्छता श्रमदान के उपरांत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रशांत बोपापुरकर ने सभी स्वयंसेवकों व प्राध्यापकों को स्वच्छता अभियान को जन-जन तक पहुंचाने हेतु शपथ दिलाई। कार्यक्रम में अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ. एस.सी तिवारी, वाणिज्य विभाग के सहायक अध्यापक ए.के सोनी के अलावा देवांश कुमार सविता यादव,आकांक्षा श्रीवास‌, आदि स्वयंसेवक उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसवकों को ट्विटर, इंस्टाग्राम फ़ेसबूक आदि माध्यमों में रासेयो गतिविधियों को प्रसारित करने के तरीके सिखाए गए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन