Tuesday 27th of October 2026

ब्रेकिंग

प्रजनन अवस्था में मिले दो अहिराज सांप, डेढ़ घंटे इंतजार के बाद जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम द्वारा नवीन पुलिस भवनों एवं ई-मालखानों का लोकार्पण।

बैडमिंटन चयन स्पर्धा में निमित चौरसिया का शानदार प्रदर्शन, अंडर-15 वर्ग में बने विजेता।

किसानों को धान की कटाई स्थगित रखने, कटी फसल सुरक्षित स्थान पर रखने और खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करने की सलाह

उड़ान परियोजना के तहत सिमगा के विद्यार्थियों ने किया अडानी कोरबा पावर प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण कक्षा में पढ़े ऊर्जा और वि

कोरबा : जनदर्शन में नागरिकों ने रखीं अपनी समस्याएं, कलेक्टर ने अधिकारियों को समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश।

कोरबा (दैनिक न्यूज उड़ान)

नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान और शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।

इसी उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने जिले के दूरस्थ वनांचलों सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं गंभीरतापूर्वक सुनीं।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करते हुए नियमानुसार निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनदर्शन में स्वरोजगार, खसरों की गिरदावरी जांच, भूमि सीमांकन, त्रुटि सुधार, नक्शा कटवाने, राजस्व अभिलेखों की दुरुस्ती, शिकायतों की जांच, मतदाता सूची में नाम की जांच, प्रधानमंत्री आवास योजना की लंबित किश्तों के भुगतान एवं पात्रता जांच, पशु शेड निर्माण, अतिक्रमण हटाने, सड़क मरम्मत, राहत राशि, भूमि अधिग्रहण मुआवजा, सड़क दुर्घटना बीमा लाभ तथा आजीविका संबंधी मांगों सहित कुल 109 आवेदन प्राप्त हुए।

कलेक्टर श्री दुदावत ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवेदनों का गंभीरता से परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करते हुए प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने और नागरिकों को राहत पहुंचाने के लिए प्रभावी पहल सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

जनदर्शन में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, ओंकार यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन