कोरबा : कोरबा में शतरंज की बिसात पर 114 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, अर्जुन अग्रवाल और ऋषिका कश्यप बने विजेता।
Vivek Sahu
Mon, Oct 26, 2026

कोरबा( दैनिक न्यूज उड़ान) 360 चेस एकेडमी कोरबा एवं श्री मारुति सेवा वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुई जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता, विजेताओं को ट्रॉफी, नगद पुरस्कार एवं मेडल देकर किया गया सम्मानित।
कोरबा( दैनिक न्यूज उड़ान) जिले में शतरंज के प्रति बढ़ते उत्साह को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 360 चेस एकेडमी कोरबा एवं मारुति सेवा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा 25 अक्टूबर 2026 को अग्रसेन स्कूल, कोरबा में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के कुल 114 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के ओपन बालक वर्ग में अर्जुन अग्रवाल तथा ओपन बालिका वर्ग में ऋषिका कश्यप ने प्रथम स्थान हासिल कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विक्रम पांडेय , प्राचार्य श्री अग्रसेन स्कूल कोरबा, योगेश मिश्रा, कोरबा मंडल अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, ईश्वर पटेल, पार्षद वार्ड क्रमांक 02, नगर पालिक निगम कोरबा तथा प्रदीप सिंह , सोशल मीडिया जिला संयोजक, भारतीय जनता पार्टी उपस्थित रहे।
अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, नगद पुरस्कार एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया।
वहीं, प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को मेडल देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
प्रतियोगिता में सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों रुद्रांश राठौर एवं अर्चित देवांगन को विशेष ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
आयोजन का उद्देश्य बच्चों एवं युवाओं को शतरंज के माध्यम से अपनी प्रतिभा निखारने, एकाग्रता विकसित करने तथा प्रतिस्पर्धात्मक खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना रहा।
ओपन बालक वर्ग में अर्जुन अग्रवाल ने मारी बाजी
ओपन बालक वर्ग में अर्जुन अग्रवाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
उन्हें 1,500 रुपये नगद एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। शिवांश सिंह ठाकुर द्वितीय स्थान पर रहे, जिन्हें 1,000 रुपये एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। आयुष यादव ने तृतीय स्थान हासिल कर 800 रुपये एवं ट्रॉफी प्राप्त की।
अन्य विजेताओं में निखिल सिदार चतुर्थ स्थान पर रहे, जिन्हें 700 रुपये एवं ट्रॉफी मिली। बादल प्रसाद पंचम स्थान पर रहकर 600 रुपये एवं ट्रॉफी के हकदार बने।
अंश कुमार भारद्वाज ने षष्ठम स्थान प्राप्त कर 500 रुपये एवं ट्रॉफी हासिल की। ब्रज राज सप्तम तथा शिवांश कुमार यादव अष्टम स्थान पर रहे। दोनों खिलाड़ियों को 400-400 रुपये एवं ट्रॉफी प्रदान की गई।
ओपन बालिका वर्ग में ऋषिका कश्यप प्रथम
ओपन बालिका वर्ग में ऋषिका कश्यप ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
उन्हें 1,000 रुपये नगद एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
वैष्णवी नेताम द्वितीय स्थान पर रहीं, जिन्हें 700 रुपये एवं ट्रॉफी प्रदान की गई।
अनंदी कश्यप ने तृतीय स्थान प्राप्त कर 500 रुपये एवं ट्रॉफी हासिल की।
विभिन्न आयु वर्गों में इन खिलाड़ियों ने हासिल किए स्थान
अंडर-7 वर्ग: बालक वर्ग में सनय लोधी प्रथम, रुद्रांश राठौर द्वितीय, वागेश अग्रवाल तृतीय तथा अर्चित देवांगन चतुर्थ स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में हितिक्षा पटेल प्रथम, अनन्या वैष्णव द्वितीय एवं भविषा जांगड़े तृतीय स्थान पर रहीं।
अंडर-9 वर्ग: बालक वर्ग में हृदिहान जांगड़े प्रथम, वंश कुमार द्वितीय, आर्यांश सिंह तृतीय एवं अपतिम दहाड़िया चतुर्थ स्थान पर रहे।
बालिका वर्ग में श्रेष्ठा साहू प्रथम, अनैशा त्रिपाठी द्वितीय, अनिष्का वर्मा तृतीय एवं वैशाली सोनी चतुर्थ स्थान पर रहीं।
अंडर-11 वर्ग: बालक वर्ग में चैतन्य निर्मलकर प्रथम, श्रेयांश अरुण सिंह द्वितीय, अह्वान शर्मा तृतीय एवं पार्थ जैन चतुर्थ स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में कुश्मिता बघेल प्रथम, हर्षिका कश्यप द्वितीय एवं प्रियंशी साहू तृतीय स्थान पर रहीं।
अंडर-13 वर्ग: बालक वर्ग में अद्विक साहू प्रथम, शौर्य पांडे द्वितीय एवं शश्वत भट्टाचार्य तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में तनुजा नेताम प्रथम, आराध्या सिंह द्वितीय एवं जागृति निर्मलकर तृतीय स्थान पर रहीं।
अंडर-15 वर्ग: बालक वर्ग में शब्द सोनी प्रथम, धनंजय नायक द्वितीय एवं अंकुश अग्रवाल तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में आयुषी साहू ने प्रथम तथा सिद्धि सराफ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
जिले से संभाग और राज्य स्तर तक प्रतियोगिताएं आयोजित करने की तैयारी
360 चेस एकेडमी के संचालक एवं एसएनए श्री रितेश यादव जी ने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए बच्चों को निरंतर अभ्यास एवं तैयारी जारी रखने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने बताया कि भविष्य में शतरंज प्रतियोगिताओं को व्यापक स्तर पर आयोजित करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। आगामी समय में पहले पूरे जिले के खिलाड़ियों को मंच प्रदान करने, इसके बाद संभाग स्तरीय और फिर राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन की रूपरेखा तैयार की जा रही है।
प्रतियोगिता में 114 खिलाड़ियों की सहभागिता ने जिले में शतरंज के प्रति बढ़ती रुचि को प्रदर्शित किया।
इस आयोजन से खिलाड़ियों को अपनी क्षमता पहचानने, खेल का अनुभव प्राप्त करने तथा भविष्य की बड़ी प्रतियोगिताओं के लिए तैयार होने का अवसर मिला।
कार्यक्रम में श्री मारुति सेवा वेलफेयर सोसाइटी के कोरबा जिला अध्यक्ष वीरू बाल्मीकि, सदस्य रविशंकर मांझी, सोनू साहू, मुकेश यादव सहित संस्था के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आयोजन को सफल बनाने में सभी आयोजकों एवं सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन