Monday 26th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा में शतरंज की बिसात पर 114 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, अर्जुन अग्रवाल और ऋषिका कश्यप बने विजेता।

चक्रवात के प्रभाव से 28 एवं 29 अक्टूबर को कोरबा जिले में वर्षा की संभावना।

विशेष लोक अदालत 21 नवंबर 2026 हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा श्रीमती नीता यादव द्वारा ली गई बैठक।

सीएसईबी चौक में वेटिंग शेड का उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने किया लोकार्पण, तीन प्रमुख मार्गों पर 195 स्ट्रीट लाइट

उद्योगों की जरूरत के अनुसार युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने की पहल।

रायपुर : रायपुर प्रेस क्लब में पिस्टल लहराने के बाद हवाई फायरिंग, सदस्यता विवाद में आरोपी गिरफ्तार।

रायपुर ( दैनिक न्यूज उड़ान) प्रेस क्लब में सदस्यता विवाद ने गंभीर रूप ले लिया।

पलाश तिवारी पर पदाधिकारियों को पिस्टल दिखाने, हवाई फायरिंग करने और धमकी देने का आरोप है।

शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर स्थित प्रेस क्लब में सदस्यता को लेकर विवाद उस वक्त गंभीर हो गया, जब एक युवक पर पदाधिकारियों को पिस्टल दिखाने और हवाई फायरिंग करने का आरोप लगा।

घटना के बाद परिसर में दहशत का माहौल बन गया।

शिकायत मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पलाश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रेस क्लब की सदस्यता नहीं मिलने से नाराज पलाश तिवारी शनिवार शाम परिसर पहुंचा था।

वहां उसने सदस्यता को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की और कथित तौर पर विवाद शुरू कर दिया।

इस दौरान उसने प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष दिनेश यदु और कार्यालय सचिव शिव दत्ता पर पिस्टल तान दी।

आरोप है कि इसके बाद उसने हवा में गोली चला दी।

शिकायत के बाद पुलिस की कार्रवाई।

प्रेस क्लब की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया कि 24 अक्टूबर की शाम करीब 5:30 बजे परिसर में हवाई फायरिंग की सूचना सदस्यों से मिली थी।

शिकायत के मुताबिक, इस घटना से क्लब का शांतिपूर्ण माहौल प्रभावित हुआ और वहां मौजूद लोगों के बीच भय पैदा हो गया।

आरोपी पर धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है।

पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

प्रेस क्लब जैसे सार्वजनिक परिसर में हथियार दिखाने और गोली चलाने की घटना ने पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने देर रात पलाश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन