रायगढ़ : जूटमिल पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास मिले अज्ञात शव के हत्या मामले का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा
Vivek Sahu
Sun, Oct 25, 2026
बिरयानी खाने के लिए नशे के आदी नाबालिगों ने नशे में धुत युवक से की थी लूटपाट और चाकू मारकर उतारा मौत के घाट
जूटमिल पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास मिले अज्ञात शव के हत्या मामले का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, एक युवक और चार विधि से संघर्षरत बालक अभिरक्षा में
बिरयानी खाने के लिए रूपये जुगाड़ने, लूटपाट के इरादे से सो रहे व्यक्ति की जेब टटोलने पर जागा मृतक, विरोध करने पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर की हत्या
हत्या में प्रयुक्त बटन चाकू, वारदात के समय पहने रक्तरंजित कपड़े और मोटरसाइकिल जब्त
आरोपियों पर हत्या और संगठित अपराध की धाराओं पर कार्रवाई
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने मामले का शीघ्र खुलासा करने वाली पुलिस टीम को ईनाम दिये जाने की घोषणा
रायगढ़, 25 अक्टूबर ( दैनिक न्यूज़ उड़ान )। जूटमिल पुलिस ने सारंगढ़ ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास मिले अज्ञात व्यक्ति के शव के हत्या मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक युवक राजेश्वर सारथी उर्फ समारू (19 साल) और चार विधि से संघर्षरत बालकों को अभिरक्षा में लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपियों ने लूटपाट की नीयत से सड़क पर ट्रक किनारे सो रहे व्यक्ति की जेब से रुपये और मोबाइल निकालने का प्रयास किया। इस दौरान व्यक्ति के जागने और विरोध करने पर आरोपियों में से एक बालक ने बटन चाकू से उसके शरीर पर कई वार कर दिए, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना के समय पहने गए रक्तरंजित कपड़े, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और चाकू जब्त किया है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन