Tuesday 27th of October 2026

ब्रेकिंग

प्रजनन अवस्था में मिले दो अहिराज सांप, डेढ़ घंटे इंतजार के बाद जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम द्वारा नवीन पुलिस भवनों एवं ई-मालखानों का लोकार्पण।

बैडमिंटन चयन स्पर्धा में निमित चौरसिया का शानदार प्रदर्शन, अंडर-15 वर्ग में बने विजेता।

किसानों को धान की कटाई स्थगित रखने, कटी फसल सुरक्षित स्थान पर रखने और खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करने की सलाह

उड़ान परियोजना के तहत सिमगा के विद्यार्थियों ने किया अडानी कोरबा पावर प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण कक्षा में पढ़े ऊर्जा और वि

कोरबा : बैडमिंटन चयन स्पर्धा में निमित चौरसिया का शानदार प्रदर्शन, अंडर-15 वर्ग में बने विजेता।

कोरबा (दैनिक न्यूज उड़ान) कोरबा जिला बैडमिंटन संघ (केडीबीए) द्वारा छत्तीसगढ़ बैडमिंटन संघ के दिशा-निर्देशों के अनुरूप एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना में जिला स्तरीय बैडमिंटन चयन स्पर्धा का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में जिले के लगभग 35 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

स्पर्धा के अंडर-15 बालक वर्ग में निमित चौरसिया ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव हासिल किया।

उन्होंने अपने बेहतरीन खेल कौशल और दमदार प्रदर्शन से मुकाबले में सफलता प्राप्त की। निमित इससे पहले भी बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दे चुके हैं।

प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को रायगढ़ में आयोजित होने वाली आगामी स्पर्धा के मेन ड्रॉ में सीधे प्रवेश की पात्रता मिलेगी।

आयोजन को सफल बनाने में एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना के अध्यक्ष डॉ. संजय अग्रवाल, कोरबा जिला बैडमिंटन संघ के सचिव मनीष गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल शर्मा सहित संघ के अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

वहीं, मैचों का सुचारु संचालन कराने में अमरजीत, करण और शादाब ने सहयोग दिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में अभिभावक भी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन