Tuesday 27th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा में शतरंज की बिसात पर 114 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, अर्जुन अग्रवाल और ऋषिका कश्यप बने विजेता।

चक्रवात के प्रभाव से 28 एवं 29 अक्टूबर को कोरबा जिले में वर्षा की संभावना।

विशेष लोक अदालत 21 नवंबर 2026 हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा श्रीमती नीता यादव द्वारा ली गई बैठक।

सीएसईबी चौक में वेटिंग शेड का उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने किया लोकार्पण, तीन प्रमुख मार्गों पर 195 स्ट्रीट लाइट

उद्योगों की जरूरत के अनुसार युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने की पहल।

: WORLD SNAKE DAY 16 जुलाई 2024 को विश्व सर्प दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी

Vivek Sahu

Thu, Jul 11, 2024
कोरबा ( न्यूज उड़ान) विश्व सर्प दिवस के अवसर पर कोरबा वन मंडल व नोवा नेचर वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में वन्यप्राणी एवं सरीसृप प्रजाति के जीवों की संरक्षण एवम संवर्धन हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही हैं। इसका मुख्य उद्देश्य सरीसृपों वी किंग कोबरा के प्रति लोगो में जागरूकता लाना हैं। इस कार्यक्रम में सभी वर्गों के लोगों भाग ले सकते हैं। जितने वाले लोगों को वनमण्डलाधिकारी द्वारा उपयुक्त इनाम दिए जायेंगे। 16 जुलाई को पूरे विश्व में सर्प दिवस मनाया जाता है। कार्यक्रम का उद्देश्य आम जन मानस में सरीसृपों के प्रति जागरूकता फैलाना हैं ।   इसी कड़ी में वन मण्डलाधिकारी श्री अरविंद पीएम के मार्गदर्शन में कोरबा वन मंडल और नोवा नेचर वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में किंग कोबरा संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।   इस आयोजन में विभिन्न कार्यक्रम शामिल किए गए हैं । जिसमें चित्रकला, वीडियो रील निर्माण , पेंटिंग, प्रश्नोत्तरी जैसी प्रतियोगिताएं भी शामिल है। यह प्रतियोगिताएं आन लाइन आयोजित की जाएंगी।   जिसमे विभिन्न स्कूल कॉलेज की छात्र छात्राएं और कोरबावासी हिस्सा ले सकेंगे। प्रतियोगिता में सफलता अर्जित करने वाले प्रतिभागी को 10000 तक के इनामों से पुरस्कृत किया जाएगा।   कार्यक्रम में कोरबा के अधिक से अधिक छात्र-छात्रा और नागरिकों को हिस्सा लेने अपील किया गया है।इसके अलावा और अधिक जानकारी के लिए निम्न लिंक पर रजिस्टर कर सकते हैं। *http://surl.li/xvmwpd लिंक की मदद भी ले सकते हैं।* https://surl.li/xvmwpd

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन