Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

प्रजनन अवस्था में मिले दो अहिराज सांप, डेढ़ घंटे इंतजार के बाद जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम द्वारा नवीन पुलिस भवनों एवं ई-मालखानों का लोकार्पण।

बैडमिंटन चयन स्पर्धा में निमित चौरसिया का शानदार प्रदर्शन, अंडर-15 वर्ग में बने विजेता।

किसानों को धान की कटाई स्थगित रखने, कटी फसल सुरक्षित स्थान पर रखने और खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करने की सलाह

उड़ान परियोजना के तहत सिमगा के विद्यार्थियों ने किया अडानी कोरबा पावर प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण कक्षा में पढ़े ऊर्जा और वि

: सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के इस मूलमंत्र को लेकर प्रधानमंत्री करते हैं काम : विष्णुदेव साय। देखें वीडियो

Vivek Sahu

Sat, Apr 20, 2024
कोरबा/ न्यूज उड़ान/छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद सबसे पहले किसानों को धान का बकाया दो साल का बोनस 37 सौ 16 करोड़ रुपए सीधे उनके खाते में दिया है। इसी तरह इस वर्ष हमने रिकार्ड तोड 145 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा, 31 सौ रूपये के हिसाब से अंतर की राशि 13320 करोड़ रुपए 24 लाख 72 हजार से अधिक किसानों को भुगतान किया गया. कांग्रेस की सरकार पांच साल तक किसानों की बात ही नही की. हमारी भाजपा सरकार ने विधान सभा चुनाव में महतारी वंदन योजना के तहत सभी महिलाओं को प्रतिमाह 1 हजार रुपए देने का वादा किया था जिसे हमने पूरा किया। उक्त बातें कोरबा जिले के पसान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कही. उन्होंने कहा कि यह लोकसभा चुनाव कोई छोटा मोटा चुनाव नही है। एक गरीब का बेटा भारत के 140 करोड़ जानता को अपना परिवार मानता है और वही गरीब का बेटा गांव, गरीब, किसान मजदूर सभी वर्गों के लिए काम किया, प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान से पांच लाख रुपए का मुफ्त इलाज, महतारी वंदन योजना जैसे विभिन्न योजना को धरातल पर उतारा. सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के इस मूलमंत्र को लेकर पूरी दुनिया के लोकप्रिय नेता हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं यह सौभाग्य हमारा है। कांग्रेस की सरकार में नही बन सका PM आवास,सरपंचों को देंगे 25, 25 लाख -सरोज पांडेय भाजपा की लोकप्रिय प्रत्याशी सरोज पांडेय ने अपने उद्बोधन में कहा हमारे मुख्यमंत्री ने आप सबके लिए लगातार मोदी जी की गारंटी पूरी करते हुए योजनाओं को धरातल पर उतारा है, हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के गरीबों की चिंता की है सबका विकास किया है। भ्रष्टाचार खत्म कर रहे हैं उन्हें तीसरी बार भी देश का प्रधानमंत्री बनाना है जिसके लिए मैं आप सबके बीच आशीर्वाद और सहयोग मांगने आई हूं. उन्होंने आगे कहा कि मातिन दाई में एक करोड़ रुपए का काम हुआ है और हमने भूमि पूजन किया था।   https://youtu.be/wkm1-5JJaIQ?si=TekTBiSxH-VYYC_u   इस स्थान पर 70 करोड़ रुपए से अधिक का विकास कार्य करेंगे और पाली महोत्सव की तर्ज पर पसान महोत्सव का भव्य आयोजन करेंगे। उन्होंने कहा चुनाव जीतने के दो महीने के भीतर सभी सरपंचों को अपने क्षेत्र विकास के लिए 25, 25 लाख रुपए दिया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस पर दोष मढ़ते हुए कहा की पूरे देश में छत्तीसगढ़ एक ऐसा राज्य है जहां कांग्रेस की सरकार में प्रधानमंत्री आवास नही बना. कार्यक्रम में विष्णुदेव साय, अरूण साव, लखन लाल देवांगन, गोपाल साहू, मनोज शर्मा, संजय भावनानी, अजय जायसवाल, प्रकाश जाखड़, विनीता देवी तंवर, चिंटू राजपाल, किरण मरकाम, संदीप जाखड़ सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और आम जनता मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन