Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

प्रजनन अवस्था में मिले दो अहिराज सांप, डेढ़ घंटे इंतजार के बाद जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम द्वारा नवीन पुलिस भवनों एवं ई-मालखानों का लोकार्पण।

बैडमिंटन चयन स्पर्धा में निमित चौरसिया का शानदार प्रदर्शन, अंडर-15 वर्ग में बने विजेता।

किसानों को धान की कटाई स्थगित रखने, कटी फसल सुरक्षित स्थान पर रखने और खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करने की सलाह

उड़ान परियोजना के तहत सिमगा के विद्यार्थियों ने किया अडानी कोरबा पावर प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण कक्षा में पढ़े ऊर्जा और वि

: कोरोना काल में कहां गायब रहीं पालक सांसद, कोरबा के हक का करोड़ों रुपए कहां गया।

Vivek Sahu

Thu, Apr 11, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) लोकसभा क्षेत्र की सांसद एवं कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत का कोरबा संसदीय क्षेत्र में लगातार सघन दौरा व जनसंपर्क जारी है।   इसी कड़ी में सांसद ने कटघोरा विधानसभा के चोढ़ा, कोरबी आदि गांवों में जनसंपर्क किया। ज्योत्सना महंत ने कहा कि कोरबा की पालक सांसद जो दुर्ग और दिल्ली की रहने वाली है उस वक्त कहां थी जब कोरोना की महामारी फैली थी।   उन्होंने कोरबा की जनता के लिए कुछ क्यों नहीं किया? मैंने अपने क्षेत्र में डेढ़ करोड़ रुपए बांटे ताकि आक्सीजन सिलेंडर और किट खरीदे जा सकें। लोगों की जान बचाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने बहुत कुछ काम किया और जब पैसे कम पड़ रहे थे तो हम लोगों ने अपना वेतन तक दे दिया। इस मुसीबत के वक्त कोरबा की पालक सांसद क्या कर रही थीं जो आज लोगों के बीच घूमकर वोट मांग रही है। सांसद ने बताया कि पालक सांसद ने अभी चुनाव में खड़े होने पर सीधे 12 करोड़ रुपए बांट दिया लेकिन हम सांसदों को हर साल 5-5 करोड़ रुपए क्षेत्र में खर्च करने के लिए मिलते हैं तो पालक सांसद ने 5 साल तक वो करोड़ों रुपए कोरबा संसदीय क्षेत्रवासियों को क्यों नहीं दिया?   उन्होंने जय जवान जय किसान को रेखांकित करते हुए कहा कि वर्तमान केन्द्र सरकार अग्निवीर योजना में अस्थायी नौकरी दे रही हैं और 4 साल में निकाल देगी लेकिन कांग्रेस सरकार आप लोग चुनकर लाइए, रिटायर होने तक अग्निवीर के जवानों को नौकरी देंगे। किसानों के लिए एमएसपी लाया जाएगा जिसमें उनके उपयोगी सभी सामानों से जीएसटी हटाई जाएगी और कर्ज माफ करेंगे। किसानों को उनके फसल की प्राकृतिक आपदा में क्षतिपूर्ति होने पर 30 दिवस के भीतर मुआवजा दिया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन