Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

प्रजनन अवस्था में मिले दो अहिराज सांप, डेढ़ घंटे इंतजार के बाद जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम द्वारा नवीन पुलिस भवनों एवं ई-मालखानों का लोकार्पण।

बैडमिंटन चयन स्पर्धा में निमित चौरसिया का शानदार प्रदर्शन, अंडर-15 वर्ग में बने विजेता।

किसानों को धान की कटाई स्थगित रखने, कटी फसल सुरक्षित स्थान पर रखने और खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करने की सलाह

उड़ान परियोजना के तहत सिमगा के विद्यार्थियों ने किया अडानी कोरबा पावर प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण कक्षा में पढ़े ऊर्जा और वि

: एनटीपीसी कोरबा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Vivek Sahu

Thu, May 2, 2024
कोरबा। एनटीपीसी  (न्यूज उड़ान ) 01 मई, 2024 को एनटीपीसी कोरबा के प्लांट परिसर में स्वीप टीम तथा एनटीपीसी कोरबा ने संयुक्त रूप से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर तथा ज़िला निर्वाचन अधिकारी, श्री अजीत वसंत, सीईओ ज़िला पंचायत, संबित मिश्रा, आयुक्त नगर निगम, सुश्री प्रतिष्ठा मामगाई तथा जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। परियोजना प्रमुख श्री सरित माहेश्वरी ने कलेक्टर तथा ज़िला निर्वाचन अधिकारी, श्री अजीत वसंत का स्वागत करते हुए कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। इस कार्यक्रम के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास किया गया जिससे वे अपने मताधिकारी का प्रयोग अवश्य करें। इस अवसर पर कलेक्टर तथा ज़िला निर्वाचन अधिकारी, श्री अजीत वसंत ने समस्त उपस्थितजनों को मतदान करने की शपथ दिलाई । इस अवसर पर परियोजना प्रमुख श्री सरित माहेश्वरी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान से ही देश की दशा और दिशा बदलेगी । हम सभी को बढ़चढ़ कर मतदान करना है इसके लिए भारत सरकार ने आपको उस दिन का अवकाश भी दिया है ताकि आप अपने मत का प्रयोग अवश्य करें । इस कार्यक्रम में एनटीपीसी कोरबा के सभी कर्मचारियों, सीआईएसएफ, ठेकेदारों, संविदा श्रमिकों और यूनियन एंड असोशिएशन के काफी संख्या में लोगों ने भागीदारी रही । इस अवसर पर एनटीपीसी कोरबा के पाँच आदर्श मतदान केंद्रो पर सभी मतधारियों को अपना मत देने के लिए जागरूक किया गया। “मतदान लोकतंत्र की ऊर्जा है,” यह कहते हुए कलेक्टर तथा ज़िला निर्वाचन अधिकारी, श्री अजीत वसंत ने इस अवसर कोरबा लोकसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होने सभी पात्र नागरिकों को मतदान करने और चुनाव के दौरान निर्णय लेने के लिए प्रोत्साहित किया। संविधान में निहित अधिकारों का पालन करते हुए, सभी लोग अपना वोट डालें तथा भारत के मजबूत लोकतंत्र के निर्माण करने की अपील की। एनटीपीसी कोरबा में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभागियों, जो नागरिक और मतदाता हैं, को चुनावी प्रक्रिया के बारे में शिक्षित करने पर ध्यान केंद्रित किया गया ताकि चुनावी प्रक्रियाओं में उनकी जागरूकता और भागीदारी बढ़ाई जा सके। आयुक्त नगर निगम, सुश्री प्रतिष्ठा मामगाई ने भी सभी उपस्थितजनों से मतदान हेतु अपील किया । इसी सत्र में सीईओ ज़िला पंचायत, संबित मिश्रा ने “voting turnout percentage” को बढ़ाने का भी लक्ष्य रखते हुए सबको मतदान करने का अपील किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन