Sunday 25th of October 2026

ब्रेकिंग

जूटमिल पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास मिले अज्ञात शव के हत्या मामले का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा

7 साल की मासूम भव्या जोशी को न्याय दिलाने कोरबा कांग्रेस ने लिखा राष्ट्रपति को पत्र,कांग्रेस ने की फांसी की सजा की मांग।

बांकीमोंगरा क्षेत्र में हुए बलवा कांड में दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की खोजबीन जारी।

छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने कोरबा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन: मासूम भव्या जोशी की हत्या और दशहरा उत्सव में चाकूबाजी के वि

कोरबा की प्रमुख सड़कों के डामरीकरण कार्य का शुभारंभ, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने किया निरीक्षण।

: उरगा पुलिस की जुआ खेलने वालों पर लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही।

Vivek Sahu

Tue, Sep 10, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) द्वारा अवैध गतिविधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिया गया है। उक्त निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री यूबीएस चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भूषण एक्का एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री रवींद्र मीणा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उरगा प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में असामाजिक तत्वों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में गिधौरी पहरीपारा जंगल में जुआ खेलने वालों को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।   मुखबिर सूचना प्राप्त हुआ था कि गिधौरी पहरीपारा जंगल में कुछ लोग रुपये पैसों का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश जुआ खेल रहे हैं, उक्त सूचना को तत्काल संज्ञान में लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में टीम गठित कर गिधौरी पहरीपारा जंगल में पहाड़ी के ऊपर जुआ फड़ में रेड की कार्यवाही की गई, पुलिस को देखकर जुआरी भागने लगे जिन्हें दौड़ाकर पुलिस टीम द्वारा 8 जुआरियों को पकड़ने में सफलता मिली है।   जुआ फड़ से नगदी रक़म 62500.00 एवं 8 नग मोबाइल जुमला क़ीमती 150000.00 (एक लाख पचास हज़ार रू) को बरामद कर जप्त किया गया है।   अन्य जुआरी जो पुलिस टीम को देखकर भागे है, उनका पता तलाश किया जा रहा है। उरगा पुलिस की असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।   उक्त कार्यवाही में प्रआर अजय पांडेय, आर झंगल मँझवार, श्याम एक्का और नितेश तिवारी, नरेश टनडेल, राजकुमार साहू का विशेष योगदान रहा। आरोपी 1 अशोक दास पिता बहुरन उम्र 42 वर्ष निवासी जुनवानी 2 सोनू साहू पिता फलेंद्र कुमार साहू उम्र 33 निवासी मुड़ापारा 3 भोलू साहू पिता राम पांडे उम्र 32 वर्ष निवासी काशी नगर बुधवारी 4 गंगाधर चावले पिता स्वर्ग संतराम उम्र 27 वर्ष निवासी छाल 5 मनोज कुमार साहू पिता बूटारी लाल साहू उम्र 39 वर्ष निवासी नक्तिखार 6 मोह असलम पिता मोह इदू उम्र 29 वर्ष निवासी मुडापार 7 गफ्फार खान पिता सैयद अब्दुल्लाह उम्र 54 वर्ष निवासी इंदिरा नगर कोरबा 8 मोती लाल खांडे पिता विशाल खांडे उम्र 42 वर्ष निवासी बंदर कोना।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन