Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

प्रजनन अवस्था में मिले दो अहिराज सांप, डेढ़ घंटे इंतजार के बाद जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम द्वारा नवीन पुलिस भवनों एवं ई-मालखानों का लोकार्पण।

बैडमिंटन चयन स्पर्धा में निमित चौरसिया का शानदार प्रदर्शन, अंडर-15 वर्ग में बने विजेता।

किसानों को धान की कटाई स्थगित रखने, कटी फसल सुरक्षित स्थान पर रखने और खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करने की सलाह

उड़ान परियोजना के तहत सिमगा के विद्यार्थियों ने किया अडानी कोरबा पावर प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण कक्षा में पढ़े ऊर्जा और वि

: कांग्रेस कार्यकाल में भू स्थापित हुए बेरोजगार- प्रेमचंद पटेल

Vivek Sahu

Sat, May 4, 2024
कोरबा l कांग्रेस लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत एसईसीएल में कोयला उत्खनन क्षेत्र में कांग्रेस के कार्यकाल में भूमि अधिग्रहित के समय मध्य प्रदेश में व केंद्र में कांग्रेस की शासन थी l गेवरा ,दीपका ,कुष्मुडा , बांकी मोगरा खदान में सांसद दंपति के समय प्रारंभ हुआ था वर्तमान छत्तीसगढ़ नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत मध्य प्रदेश शासन में मंत्री थे, उसके बाद डॉक्टर महंत जांजगीर लोकसभा क्षेत्र जिसमें कोरबा भी शामिल था कई बार सांसद रहे सांसद दंपति के समय भू अधिग्रहण कर कोयला खदानें संचालित की गई इसके पश्चात कुछ भू स्वामियों को जमीन के बदले नौकरी या मुआवजा न देकर तथा तथा अरंगा लगाकर भू स्थापित की फाइल दबा दी गई जिससे उन्हें तत्काल न्याय नहीं मिल पाया अगर वह चाहते तो भू अर्जन के समय ही भू मालिकों के भूमि के ऐवज में नौकरी या विस्थापन हो गया होता लेकिन कांग्रेस अपने नीति के अनुसार हर मामले को उलझा कर रखने की आदी है जिसके परिणाम स्वरूप गेवरा ,दीपिका के भू मलिक आज भू स्थापित होकर दर-दर की ठोकरे खा रहे हैं यह अत्यंत दुखद और निराशाजनक है क्योंकि कांग्रेस शासन में मंत्री व सांसद रहे डॉक्टर चरण दास महंत व उनकी पत्नी सांसद ने स्वयं विस्थापित बनाने वाले को झूठी आंसू पोछ रहे हैं और गलत आरोप लगा रहे हैं कि भाजपा शासन में आप भू स्थापित हुए हो जबकि वास्तविकता है कि कांग्रेस शासन और सांसद दंपति के समय भूमि स्वामीयो की समस्या का हल कर दिया गया होता तो आज भू मलिक भू स्थापित होकर दर-दर की ठोकरे न खाते इसकी पूरी जिम्मेदारी तत्कालीन कांग्रेस सरकार और सांसद दंपति के खाते में जाता है लेकिन दुर्भाग्य है की कांग्रेस ने एक तरफ भू स्थापित बनाया बेरोजगार किया वहीं दूसरी ओर उनके आंसू पोंछ कर झूठे आरोप लगा रहे हैं कि वर्तमान भाजपा केंद्र सरकार भू स्थापितों की समस्या हल नहीं कर रही है। अब समय आ गया है कि जिस कांग्रेस ने भू स्वामियों को भू स्थापित तथा बेरोजगार किया ऐसे कांग्रेस को अपने मताधिकार से सबक सीखने का समय आ गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन