Tuesday 27th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा में शतरंज की बिसात पर 114 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, अर्जुन अग्रवाल और ऋषिका कश्यप बने विजेता।

चक्रवात के प्रभाव से 28 एवं 29 अक्टूबर को कोरबा जिले में वर्षा की संभावना।

विशेष लोक अदालत 21 नवंबर 2026 हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा श्रीमती नीता यादव द्वारा ली गई बैठक।

सीएसईबी चौक में वेटिंग शेड का उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने किया लोकार्पण, तीन प्रमुख मार्गों पर 195 स्ट्रीट लाइट

उद्योगों की जरूरत के अनुसार युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने की पहल।

: स्पेशलाइज्ड थेरिपी सेंटर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा में आयुर्वेद एवं पंचकर्म पद्धति द्वारा जीर्ण रोगों का किया जा रहा इलाज

Vivek Sahu

Fri, Jul 26, 2024
कोरबा :कटघोरा (न्यूज उड़ान ) आयुष विभाग के अंतर्गत स्पेशलाइज्ड थेरेपी सेंटर सह संस्था सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा पिछले 12 सालों से संचालित किया जा रहा है जिसके माध्यम से आयुर्वेदिक इलाज के साथ पंचकर्म चिकित्सा व निःशुल्कऔषधि वितरण किया जा रहा है।   स्पेशलाइज्ड थेरेपी सेंटर में महिलाओं के पंचकर्म करने हेतु महिला पंचकर्म सहायक एवं पुरुषों का पंचकर्म करने हेतु पुरुष पंचकर्म सहायक हैं।   पंचकर्म से मरीजों को पुरानी बीमारी से भी राहत मिल रही है, सभी रोगों में पंचकर्म करने से पहले स्नेहन व स्वेदन कराया जाता है।   https://youtu.be/K4uLHscvOZs?si=EnJpWWeo-C87hq3C     पिछले एक साल में कुल 7445 मरीजो का औषधि वितरण कर निशुल्क उपचार किया गया साथ ही पंचकर्म क्रिया स्नेहन, नाड़ी स्वेदन, पत्र पिंड स्वेदन, कटीबस्ती, जानूबस्ती, मात्रा बस्ती, नस्य, विरेचन, शिरोधारा, नेत्रतर्पण द्वारा कुल 3761 रोगी लाभान्वित हुए।   स्पेशलाइज्ड थेरेपी सेंटर में राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत राष्ट्रीय कार्यक्रम संधिवात (osteoarthritis) अस्थिगतवात ( lumber spodylosis) गठियावात (gout)और अवबाहुक (frozen soulder) आदि एवं प्रत्येक गुरुवार को 60 वर्ष से अधिक के रोगियों हेतु मुख्य रूप से सियान जतन क्लिनिक संचालित किया जा रहा है।   आयुर्वेद से दर्द में मिली राहत 1.पोंडी निवासी संतोष सिंह 46 वर्ष दो साल पहले दुर्घटना हो जाने के कारण दोनों घुटनों में संधिवात हो गया था।   दाएं घुटने का ऑपरेशन हो चुका है एवं बांए घुटने के लिए भी ऑपरेशन की सलाह दी गई थी, तब आयुर्वेद इलाज लेने के बारे उन्होंने सोचा और 3 महीने दवाइयां व पंचकर्म चिकित्सा से दर्द से राहत मिल गई।   2.कटघोरा निवासी अंजू कंवर 31 वर्ष दो साल से माइग्रेन से पीड़ित थीं।   माइग्रेन का दर्द बहुत तीव्र और रोजाना होता था, बहुत जगह इलाज कराया गया परंतु दवाई लेने तक ही दर्द में आराम रहता था, मगर आयुर्वेदिक औषधि लेने के बाद सिर दर्द में काफी राहत है और कभी कभार हल्का दर्द ही होता है।   इसी प्रकार और भी विभिन्न रोगों जैसे त्वचा रोग, वात रोग, उदर रोग, अर्श, स्त्री रोग, में भी लोगों को काफी राहत मिल रहा है।     https://youtu.be/IrPI-ZLHpQ0?si=dvvUMawjU3vQoGz8   स्पेशलाइज्ड थेरेपी सेंटर कटघोरा में ये सभी काम को विशेषज्ञ चिकित्सक डॉक्टर नेहा मिंज और उनकी टीम खिलावन सिंह पैकरा, सत्य नारायण निराला, संजय कंवर, शेख रिज़वान, सरस्वती राठिया बड़ी ही निष्ठा और सक्रियता से अंजाम दे रहें हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन