Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

प्रजनन अवस्था में मिले दो अहिराज सांप, डेढ़ घंटे इंतजार के बाद जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम द्वारा नवीन पुलिस भवनों एवं ई-मालखानों का लोकार्पण।

बैडमिंटन चयन स्पर्धा में निमित चौरसिया का शानदार प्रदर्शन, अंडर-15 वर्ग में बने विजेता।

किसानों को धान की कटाई स्थगित रखने, कटी फसल सुरक्षित स्थान पर रखने और खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करने की सलाह

उड़ान परियोजना के तहत सिमगा के विद्यार्थियों ने किया अडानी कोरबा पावर प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण कक्षा में पढ़े ऊर्जा और वि

: राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत चिकित्सा अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

Vivek Sahu

Fri, Oct 20, 2023
कोरबा  जिले में राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विगत दिवस मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस.एन.केसरी की अध्यक्षता में मेडिकल कॉलेज के सभाकक्ष में जिले के समस्त चिकित्सा अधिकारियों को कैपीसिटी बिल्डिंग के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। डॉ. केसरी ने बताया कि राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत नियमित और विशेष प्रयास के माध्यम से कुष्ठ रोग के नए मामलों का शीघ्र निदान और त्वरित एम.डी.टी.उपचार किया जाना है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक अवस्था में ही कुष्ठ रोग का पहचान कर इसका उन्मूलन किया जा सकता है। साथ ही संक्रामक रोगियों का शीघ्र ही उपचार करना आवश्यक है। जिससे अन्य सामान्य व्यक्तियों में संक्रमण फैलने से रोका जा सके एवं मरीजों में विकलांगता या विकृति ना हो सके। उन्होंने ने बताया कि कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत आज जिले के आयुर्वेदिक चिकित्सकों को तथा 20 अक्टूबर 2023 को सभी आर.एम.ए. को प्रशिक्षित किया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन