Tuesday 27th of October 2026

ब्रेकिंग

प्रजनन अवस्था में मिले दो अहिराज सांप, डेढ़ घंटे इंतजार के बाद जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम द्वारा नवीन पुलिस भवनों एवं ई-मालखानों का लोकार्पण।

बैडमिंटन चयन स्पर्धा में निमित चौरसिया का शानदार प्रदर्शन, अंडर-15 वर्ग में बने विजेता।

किसानों को धान की कटाई स्थगित रखने, कटी फसल सुरक्षित स्थान पर रखने और खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करने की सलाह

उड़ान परियोजना के तहत सिमगा के विद्यार्थियों ने किया अडानी कोरबा पावर प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण कक्षा में पढ़े ऊर्जा और वि

: मतदान दलों को दी जाने वाली सामग्री एवं प्रपत्रों के सम्बन्ध में दिया गया प्रशिक्षण

Vivek Sahu

Sun, Nov 5, 2023
कोरबा /विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए रविवार को कलेक्टोरेट के सभागार में मतदान दलों को मतदान सामग्री, किट वितरण एवं प्रपत्र वितरण के सम्बन्ध में जिले के मास्टर ट्रेनर डॉ. बी. एस.राव एवं श्री जय देवांगन ने प्रशिक्षण दिया. प्रशिक्षण नगर निगम कमिश्नर सुश्री प्रतिष्ठा ममगई एवं डिप्टी कलेक्टर श्री विकास चौधरी की उपस्थिति में दिया गया. मास्टर ट्रेनर ने कहा कि मतदान दलों को दी जाने वाली किट एवं प्रपत्रों को तैयार करने में विशेष सावधानी बरती जाए. उन्होंने कहा कि पीठासीन अधिकारी को दी जाने वाली किट में स्टाम्प, माचिस, नीला लाल बालपेन, कैंची, कोरा कागज, मुहर लगाने के लिए मोमबत्तियां, ग़म, ब्लेड, सुतली धागा, धातु का स्केल, कार्बन पेपर, कपड़ा, पेकिंग शीट, पिन, टेप, अमिट स्याही के लिए कप आदि सभी आवश्यक सामग्री सूची से मिलान करके रखी जाये. इसके साथ ही मतदान दल के सदस्यों को दिये जाने वाले निर्धारित प्रपत्र - मास्टर लिफाफे, सफेद, पीले, नीले रंग लिफाफे आदि प्रपत्र पूर्व में उपलब्ध करायी गयी सूची से मिलान करके दिये जाये. श्री देवांगन ने बताया कि पीठासीन अधिकारी के लिए दी जाने वाली सामग्री की अलग से चेक लिस्ट दी जायेगी उससे मिलान करके पीठासीन पदाधिकारी के लिए सभी आवश्यक सामग्री प्रदाय की जाये.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन