Tuesday 27th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा में शतरंज की बिसात पर 114 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, अर्जुन अग्रवाल और ऋषिका कश्यप बने विजेता।

चक्रवात के प्रभाव से 28 एवं 29 अक्टूबर को कोरबा जिले में वर्षा की संभावना।

विशेष लोक अदालत 21 नवंबर 2026 हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा श्रीमती नीता यादव द्वारा ली गई बैठक।

सीएसईबी चौक में वेटिंग शेड का उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने किया लोकार्पण, तीन प्रमुख मार्गों पर 195 स्ट्रीट लाइट

उद्योगों की जरूरत के अनुसार युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने की पहल।

: व्हीव्हीपैट कमिशनिंग कार्य का दिया गया प्रशिक्षण

Vivek Sahu

Fri, Oct 27, 2023
कोरबा  विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 को समयबद्धता, पारदर्शिता एवं त्रुटिरहित सम्पन्न कराने हेतु जिले में निर्वाचन कार्य अंतर्गत नियुक्त किये गये सभी सेक्टर ऑफिसर, मास्टर ट्रेनर एवं ईव्हीएम, व्हीव्हीपैट कमिशनिंग कार्य हेतु संलग्न अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिला मास्टर ट्रेनर डॉ. एम. एम. जोशी द्वारा विधानसभा कोरबा एवं पाली-तानाखार के मास्टर ट्रेनरों व सेक्टर ऑफिसर्स को ईवीएम मशीन का प्रशिक्षण दिया गया। ट्रेनिंग में मतदान प्रक्रिया के लिए कमीशनिंग की आवश्यकता के साथ ही ईवीएम और वीवीपैट मशीन को तैयार करने की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर कोरबा निगमायुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सीमा पात्रे, डिप्टी कलेक्टर श्री सरोज महिलांगे सहित सम्बन्धित अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित थे। प्रशिक्षण में जिला मास्टर ट्रेनर डॉ. जोशी ने कहा कि ईवीएम संचालित करने का जितना अच्छा प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर लेंगे, उतने ही बेहतर ढंग से पीठासीन अधिकारियों व अन्य निर्वाचन में लगे कर्मचारियों को प्रशिक्षित कर सकेंगे। उन्होने कहा कि ईवीएम के प्रत्येक बिंदु की जानकारी होने से निर्वाचन कार्य कराने में आसानी होगी। डॉ जोशी ने कहा कि निर्वाचन हेतु एम-3 वोटिंग मशीनों का प्रयोग किया जा रहा है। जिसमें एक कन्ट्रोल यूनिट (सीयू) से 24 बैलेट यूनिट (बीयू) को जोड़ा जा सकता है एवं एक बीयू में अधिकतम 16 कैण्डीडेट सेट किये जाते हैं और इस प्रकार 24 बैलेट यूनिट में कुल 384 कैण्डीडेट सेट किये जा सकते हैं। इसी प्रकारी उनके द्वारा बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, व्हीव्हीपैट के संचालन करने के साथ ही प्रत्येक मशीनों को एक दूसरे से केबल कनेक्शनों से कनेक्ट करना, सील करना, मतदान पत्र लगाना, मॉक पोल, विभिन्न प्रपत्रों सहित अन्य गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी गई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन