Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

प्रजनन अवस्था में मिले दो अहिराज सांप, डेढ़ घंटे इंतजार के बाद जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम द्वारा नवीन पुलिस भवनों एवं ई-मालखानों का लोकार्पण।

बैडमिंटन चयन स्पर्धा में निमित चौरसिया का शानदार प्रदर्शन, अंडर-15 वर्ग में बने विजेता।

किसानों को धान की कटाई स्थगित रखने, कटी फसल सुरक्षित स्थान पर रखने और खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करने की सलाह

उड़ान परियोजना के तहत सिमगा के विद्यार्थियों ने किया अडानी कोरबा पावर प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण कक्षा में पढ़े ऊर्जा और वि

: निर्वाचन सामग्री वितरण एवं वापसी के सुगम संचालन हेतु दिया गया प्रशिक्षण

Vivek Sahu

Mon, Apr 22, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान ) लोकसभा निर्वाचन 2024 के सुगम संचालन के लिए विधानसभावार निर्वाचन सामग्री वितरण एवं वापसी हेतु नियुक्त अधिकारियों-कर्मचारियों का कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज सामान्य प्रेक्षक श्री प्रेमसिंह मीणा, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत की उपस्थिति में मास्टर ट्रेनर डॉ. एम.एम.जोशी द्वारा दो पालियों में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में सीईओ जिला पंचायत श्री संबित मिश्रा, नोडल अधिकारी अनुपम तिवारी, सेक्टर आफिसर, मास्टर ट्रेनर, पटवारी, रोजगार सहायक सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने कहा कि निर्वाचन सामग्री वितरण एवं वापसी लेना एक जिम्मेदारी वाला कार्य है जिसे सभी को सावधानीपूर्वक निर्वहन करना है। उन्होंने कहा कि सामग्री वितरण के समय यह महत्वपूर्ण होता है कि जिस मतदान केन्द्र में ड्यूटी लगी है उसके लिए उसी मतदान केन्द्र की सामग्री उसे दें। उन्होंने कहा कि सामग्री वितरण के संबंध में मतदान अधिकारी के ड्यूटी आदेश को देखकर उसे उसी मतदान केन्द्र के संबंध में निर्वाचन सामग्री प्रदान करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।   उन्होंने कहा कि निर्वाचन सामग्री वापसी के दौरान ईव्हीएम मशीन के साथ विशेष पहचान वाले महत्वपूर्ण दस्तावेजों को सावधानीपूर्वक वापस लेना होगा। सभी कर्मचारियों द्वारा सामग्री वितरण एवं जमा कार्य में एकरूपता व समानता होनी चाहिए, इस हेतु प्रशिक्षण पर गंभीरता से ध्यान दे।   उन्होंने निर्देशित किया कि मतदान दलों को दी जाने वाली सामग्री किट में निर्धारित सामग्री उपलब्ध कराई जाए ताकि बिना त्रुटि के मतदान दल रवाना हो सकें। मास्टर टेनर्स श्री जोशी ने बताया कि जिले में कोरबा एवं रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए चुनाव सामग्री का वितरण एवं वापसी आई.टी.कॉलेज झगरहा कोरबा और विधानसभा कटघोरा एवं पाली-तानाखार के लिए शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय कटघोरा से चुनाव सामग्री का वितरण एवं जमा किया जाएगा।   उन्होंने बताया कि 6 मई को प्रातः सात बजे से दोनों केंद्रों पर मतदान दलों को सामग्री वितरित की जाएगी तथा 07 मई को शाम सात बजे से सामग्री जमा की जायेगी।   प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा विधानसभावार निर्वाचन सामग्री वितरण एवं वापसी हेतु नियुक्त अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्वाचन सामग्री वितरण एवं वापसी के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। मतदान सामग्री वितरण एवं वापसी के लिए विधानसभावार व्यवस्था की गई है। जिसमें सेक्टर के आधार पर काउंटर बनाया जाएगा। विधानसभावार एक-एक पूछताछ केन्द्र बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिस काउंटर से सामग्री वितरण किया जाएगा उसी काउंटर में सामग्री वापस ली जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन