Monday 26th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा में शतरंज की बिसात पर 114 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, अर्जुन अग्रवाल और ऋषिका कश्यप बने विजेता।

चक्रवात के प्रभाव से 28 एवं 29 अक्टूबर को कोरबा जिले में वर्षा की संभावना।

विशेष लोक अदालत 21 नवंबर 2026 हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा श्रीमती नीता यादव द्वारा ली गई बैठक।

सीएसईबी चौक में वेटिंग शेड का उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने किया लोकार्पण, तीन प्रमुख मार्गों पर 195 स्ट्रीट लाइट

उद्योगों की जरूरत के अनुसार युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने की पहल।

: टीपी नगर लाम्बा इंटरप्राइजेस में हुई चोरी का खुलासा। काम करने वाला ड्राइवर ही निकला मास्टरमाइंड।

Vivek Sahu

Sun, Sep 1, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 17.08.2024 को प्रार्थी आकाश लांबा पिता विक्रम लांबा उम्र 32 साल निवासी रानी रोड धनवार पर कोरबा जिला कोरबा के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि यह टीपी नगर कोरबा में लांबा एंटरप्राइजेस टायर दुकान का संचालन करता है।   जहां अज्ञात चोर के द्वारा 16/17 के दरमियानी रात्रि में दुकान के छत से अंदर घुसकर अलमारी में रखे करीब 14000 रुपए चोरी कर लिया गया है।   प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 492/2024 धारा 331(4),305A BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं मामले की कायमी के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।   मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा यू.बी.एस. चौहान के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का के पर्यवेक्षण में आरोपियों की धर पकड़ एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु चौकी प्रभारी सीएसईबी एवं साइबर सेल प्रभारी कोरबा को दिशा निर्देश प्राप्त हुआ था।   वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश के परिपालन में चौकी प्रभारी सीएसईबी उप निरीक्षक लक्ष्मण प्रसाद खूंटे एवं साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजय सोनवानी द्वारा अपने अधीनस्थ स्टाफ के सहयोग से सीसीटीवी कैमरा फुटेज के आधार पर आरोपी (01) संतोष कुमार सहिस पिता हनुमान प्रसाद उम्र 28 वर्ष निवासी रानी रोड धनवार पर कोरबा, (02) विशाल कुमार सागर उर्फ राजा पिता रमेश कुमार सागर उम्र 23 साल, (03) दीपक जांगड़े पिता चंद्रिका प्रसाद जांगड़े उम्र 21 वर्ष एवं (04) अमित बंजारे पिता प्रभा कुमार बंजारे उम्र 20 साल तीनों निवासी पंप हाउस झोपड़ी पारा कोरबा को पकड़ कर पूछताछ करने पर मुख्य आरोपी संतोष कुमार सहिस द्वारा बताया गया कि वह विगत 4 साल से लांबा इंटरप्राइजेस टीपी नगर कोरबा में ड्राइवरी काम करते आ रहा है तथा दुकान मालिक द्वारा दुकान में अक्सर अधिक रकम रखते देखने से जल्द ही अमीर बनने की लालच में अपने तीनों सहयोगी साथियों के साथ मिलकर कुल रकम 16000/- चोरी करना स्वीकार किया तथा चोरी के रकम को आपस में बांट कर वर्तमान में खर्च हो जाना बताया गया।   मामले में आरोपियों को दिनांक 31.08.2024 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है तथा आरोपियों का जेल वारंट बनने पर जिला जेल कोरबा में दाखिल किया गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन